फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Victim's family walked 35 kilometers for justice

MP News: दबंगों ने भूमि पर किया कब्जा, न्याय के लिए 35 किलोमीटर पैदल चला पीड़ित परिवार

Wed, 31 Jan 2024 11:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

MP News: बीते हुए साल के बाद नए साल की 30 तारीख यानी की मंगलवार को दूसरी मर्तबा एक और अन्य पीड़ित परिवार सड़क पर उतरा और 35 किलोमीटर के सफर को पैदल ही नाप दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी पीड़ा कलेक्टर को सुनाई। तब कहीं जाकर कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को 2 फरवरी का समय जमीन का सीमांकन करने के लिए दिया है। जबकि इसके पूर्व में राजगढ़ एक और अन्य परिवार बीते हुए साल में थाली बजाकर पैदल न्याय यात्रा राजगढ़ जिले में निकाल चुका है।

विज्ञापन
Victim's family walked 35 kilometers for justice
न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को लगभग 35 किलोमीटर की पैदल न्याय यात्रा लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित परिवार ने शिकायती आवेदन दिया। जिसमें उसने अपना नाम बद्रीलाल पिता अमर सिंह जाती जाटव निवासी ग्राम नापल्याखेड़ी तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़ का होना बताया। पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन गांव में स्थित है, जिसके सीमांकन के लिए विगत 8 माह से वो परेशान है।

विज्ञापन


शासन प्रशासन के द्वारा आज तक किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने बताया कि पटवारी व सरपंच द्वारा गांव वालों से मिली भगत कर उच्य अधिकरियों को गलत जानकारी दी जा रही है, उसकी जमीन का सीमांकन व गांव के कुछ दंबगों से कब्जा मुक्त करवाकर पीड़ित के सुपुर्द किये जाने की कृपा करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो सापरिवार अनशन पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि मामला राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के अंतर्गत आने वाले नापल्याखेडी गांव निवासी बद्रीलाल पिता अमर सिंह के परिवार का है, जिनकी गांव में स्थित पट्टे की भूमि के सीमांकन के लिए पीड़ित परिवार विगत 8 माह से दफ्तरों के चक्कर कटा रहा था। जिसकी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में परिवार ने पैदल न्याय यात्रा करने का मन बनाया और अपने परिवार के 5 पुरुष और एक महिला के साथ सड़क पर निकल पड़े और सोमवार से पैदल न्याय यात्रा की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

    
कई बार दे चुके कलेक्टर को आवेदन
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उसकी जमीन के सीमांकन के लिए गांव नापल्याखेड़ी से न्याय यात्रा लेकर आए है। उसक परिवार 8 माह से परेशान है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उक्त मामले को लेकर कलेक्टर के पास भी कई बार अपील दे चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि इसको लेकर क्षेत्र के स्थानीय विधायक व मंत्री के पास भी गए थे, जिसपर उन्होंने कहा कि ,तुम उनसे ले देकर बात करलो। पीड़ित का कहना है कि उनकी पट्टे की भूमि पर गुर्जर समुदाय के दबंग लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है।



कलेक्टर ने दी जानकारी
वहीं, उक्त मामले में राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित का कहना है कि उक्त भूमि का सीमांकन पहले भी हो चुका था, लेकिन पहले स्थिति स्पष्ट नहीं थी और दोनों ही पक्षों की तरफ से पुनः सीमांकन की डिमांड आई थी। कुछ दिनों पहले इन लोगों के द्वारा भी अवगत कराया गया था, जब इन्हें आश्वस्त किया गया था कि 26 जनवरी के बाद इनकी जमीन का सीमांकन करा दिया जाएगा और जैसी भी स्थिति होगी। यदि इनकी जमीन पर किसी का कब्जा होगा तो इनको वापस दिला दिया जायेगा और मौके पर जो भी स्थिति बनेगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed