{"_id":"61fe319c09b5ce4e960de098","slug":"vasant-panchami-in-dhar-bhojshala-waving-saffron-flag-chanting-of-maa-saraswati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार में बसंत पंचमी: भगवा ध्वजों से पटी भोजशाला, गूंजे मां सरस्वती की जयकारे, अगले चार दिन तक रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार में बसंत पंचमी: भगवा ध्वजों से पटी भोजशाला, गूंजे मां सरस्वती की जयकारे, अगले चार दिन तक रहेगी धूम
Sat, 05 Feb 2022 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:44 PM IST
सार
धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर्व पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी सरस्वती का पूजन और हवन प्रारंभ हो गया है। शोभायात्रा भोजशाला पहुंच चुकी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। प्रशासन की अपनी तैयारियां हैं।
विज्ञापन
Dhar: धार की भोजशाला में वसंत पंचमी का पूजन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में चर्चित धार की भोजशाला में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई जा रही है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी सरस्वती का पूजन और हवन प्रारंभ हो गया है। शोभायात्रा भोजशाला पहुंच चुकी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। प्रशासन की अपनी तैयारियां हैं।
बता दें कि भोजशाला में भोज उत्सव समिति एवं हिंदू संगठनों द्वारा सूर्योदय से सूर्यास्त तक दर्शन पूजन एवं हवन कर चार दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा , जिसको लेकर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में धार सहित जिले भर से श्रद्धालु सूर्योदय के साथ ही भोजशाला में दर्शन पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए। यज्ञ हवन पूजन के साथ ही राजा भोज और मां सरस्वती की जय हो सुनाई दे रही है।

दुल्हन की तरह सजी भोजशाला
Dhar: धार की भोजशाला भगवा ध्वज से पटी नजर आई।
- फोटो : अमर उजाला
भोज उत्सव समिति के हेमंत दौराया ने बताया कि इस वर्ष 988वां भोज उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें बसंत पंचमी पर सूर्योदय से ही दर्शन पूजन ओर हवन शुरू हो गया। श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंच रहे हैं और दर्शन पूजन कर यज्ञ में आहुति दे रहे हैं। बसंत पंचमी के उत्सव को लेकर भोजशाला परिसर के आसपास तथा भोजशाला के अंदर आकर्षक साज-सज्जा भी की गई है। भोजशाला को भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। वहीं 9:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
कलेक्टर ने लाइन में लगकर परिवार सहित दर्शन किए
बसंत पंचमी पर धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने माता-पिता के साथ भोजशाला में दर्शन-पूजन किया। कलेक्टर अपने परिवार को लेकर सामान्य लोगों की तरह लाइन में लगकर भोजशाला मंदिर के अंदर गए। बसंत पंचमी के अवसर भोजशाला में सुबह से ही दर्शन करने वाले लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

शोभायात्रा ने शहर भ्रमण किया
Dhar: भोजशाला में मां वाग्देवी का पूजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में लालबाग से निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से विधायक हिंदू नेता कपिल मिश्रा शामिल रहे। करीब दो घंटे शहर में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। भोजशाला पहुंचकर कपिल मिश्रा ने हवन में आहुति दी। वे धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम को महाआरती और यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रविवार को मातृशक्ति सम्मेलन भोजशाला परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। शाम को बाबा खाटू श्यामजी की भजन संध्या और महाआरती का आयोजन रहेगा। सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह कन्या पूजन के साथ चार दिवसीय भोज उत्सव का समापन होगा ।
महिलाओं में उत्साह, प्रशासन ने भी कसी कमर
Dhar: वसंत पंचमी पर्व को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह रहा।
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सिर पर साफा बांधकर सड़कों पर निकली महिलाओं ने शक्ति का प्रदर्शन भी किया। वहीं बसंत उत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी व्यापक इंतजाम किया है। भोजशाला और पूरे धार शहर में लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही अश्व रोही दल भी लगातार भ्रमण कर रहा है। भोजशाला के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इंदौर रेंज डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी और अन्य पुलिस अधिकारी लगातार भोजशाला और शहर में नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। डीएसपी, टीआई, एसडीएम और तहसीलदार भी भोजशाला और परिसर में अपने फिक्स पाइंट पर मौजूद हैं।