फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Bus Accident: सेना का विमान तीर्थयात्रियों के शव लेकर पहुंचा खजुराहो, एंबुलेंस से गृहग्राम भेजे जाएंगे

Mon, 06 Jun 2022 07:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Jun 2022 07:37 PM IST
सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में पन्ना जिले के दिवंगत 25 तीर्थ यात्रियों की पार्थिव देह लेकर वायुसेना का विमान खजुराहो पहुंच गया है। यहां से शव को अलग-अलग एंबुलेंस में पन्ना के उनके गांव भेजा जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident: Air Force plane reached Khajuraho from Dehradun carrying 25 dead bodies in bus accident
खजुराहो पहुंचे तीर्थयात्रियों के शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में पन्ना जिले के दिवंगत 25 तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह लेकर वायुसेना का विमान खजुराहो पहुंच गया है। यहां से शवों को अलग-अलग एंबुलेंस में गृहग्राम भेजा जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
उत्तराखंड बस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोगों का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक बस का क्लीनर और बाकी 25 शव मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्री हैं। इनका पोस्टमार्टम देर रात ही शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद सुबह सभी शव को देहरादून एयरपोर्ट भेजा गया। जहां से खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह वायुसेना के विमान से पार्थिव देह लेकर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पन्ना जिले के गांवों में पार्थिव देह एंबुलेंस से पहुंचाई जाएगी। 
Uttarakhand Bus Accident: Air Force plane reached Khajuraho from Dehradun carrying 25 dead bodies in bus accident
एंबुलेंस के माध्यम से गृहग्राम के लिए रवाना किए जा रहे शव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में हुए बस हादसे से पन्ना जिले के पीड़ित परिवारों पर दुःख का जो पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई करना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। इस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों की हरसंभव सहायता के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।  

एंबुलेंस के माध्यम से गृहग्राम भेजे जा रहे शव
खजुराहो हवाई पट्टी से पन्ना जिले के 24 शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, एक शव छतरपुर के बिजावर की रहने वाली महिला का है। जिसे एंबुलेंस से बिजावर भेजा जाएगा। शवों को यथा शीघ्र उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए खजुराहों एयरपोर्ट पर एंबुलेंस की जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा व्यवस्था कराई गई है। कलेक्टर संदीप जी आर व्यवस्थाओं पर नजर बनाये हुए हैं।

बस में सवार यात्रियों की सूची - राजकुमार (38), मेनकाप्रसाद (56), सरोज (54), बद्रीप्रसाद (63), करणसिंह (62), चंद्रकली (61), मोतीलाल (62), बलदेव (77), कुसुमबाई (77), अनिलकुमारी (50), कृष्णबिहारी (69), प्रभा ( 63), शकुंतला (60), पार्वती (62), शीलाबाई (61), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57), कंच्छेदीलाल (62), राजाबाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57), वृंदाबेन (61), कमला (59), रामसखी ( 63), गीताबाई (55) की मौत हो चुकी है। वहीं, उदयसिंह (63),  दो महिला राजकुवर (58), हक्की राजा (60) और बस के ड्राइवर हीरा सिंह का देहरादून में इलाज चल रहा है। मृतकों में 9 जोड़े पति-पत्नी हैं। 
Uttarakhand Bus Accident: Air Force plane reached Khajuraho from Dehradun carrying 25 dead bodies in bus accident
खजुराहो में लगी एंबुलेंस की कतार - फोटो : अमर उजाला
बता दें पन्ना जिले के लोग चार धाम की यात्रा के लिए बस बुक करके 21 मई को निकले थे। 58 लोग कई जगह घूमने के बाद तीन दिन से ऋषिकेश में ठहरे हुए थे। यहां से रविवार दोपहर में यमनोत्री के लिए निकले, जिनकी बस टमटा के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस में ड्राइवर-हेल्पर के अलावा 28 तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें से हेल्पर और 25 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ड्राइवर और तीन तीर्थयात्रियों का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें से एक यात्री को ऑक्सीजन लगी हुई है।

रविवार रात 7 और 7:15 बजे के आसपास की घटना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि उत्तराखंड सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि ड्राइवर दो दिन से सोया नहीं था। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेंगा। सीएम सोमवार दोपहर में देहरादून से भोपाल वापस आए हैं। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना की सूचना के बाद देररात उत्तराखंड पहुंचे  थे। उनके साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, एसीएस होम राजेश राजौरा, डीजीपी, मुख्यमंत्री के ओएसडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। मुख्यमंत्री ने देररात ही उत्तराखंड के अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। इसके बाद घायलों से अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये इलाज के अलावा देने का एलान किया है।  

वहीं, घायल उदय सिंह और हक्की राजा के बेटे लेाकेंद्र ने उसकी परिजनों से बात नहीं करने की बात कही है। हादसे में लोकेंद्र के चाचा और उदय सिंह के भाई करण सिंह की मौत हो गई। लोकेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना उसके पिता ने रविवार शाम 7:30 बजे फोन करके दी थी। जिसके बाद से उसकी बात नहीं हो रही है। उसे जिला प्रशासन की तरफ से सुबह 6 बजे मां के इलाज चलने की जानकारी दी गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed