फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Upset over Mob Lynching Madhya Pradesh bureaucrat want to change his name

मध्यप्रदेश का यह अधिकारी बदलना चाहता है अपना नाम, ट्वीट के जरिए बयां किया दर्द

Sun, 07 Jul 2019 02:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 07 Jul 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Upset over Mob Lynching Madhya Pradesh bureaucrat want to change his name
नौकरशाह नियाज खान - फोटो : Twitter

देश में बढ़ती भीड़ हिंसा की खबरों से नाराज मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मौजूद एक मुस्लिम नौकरशाह अपना नाम बदलना चाहते हैं। शनिवार को ट्वीट के जरिए वरिष्ठ अधिकारी नियाज खान ने देश में मौजूद मुस्लिमों समुदाय की सुरक्षा को लेकर डर जाहिर किया।

विज्ञापन


खान ने बताया कि वह एक नए नाम की तलाश कर रहे हैं ताकि अपनी मुस्लिम पहचान को छुपा सके। यदि वह खुद को नफरत की तलवार से बचाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करना ही होगा। उन्होंने कहा कि नया नाम मुझे हिंसक भीड़ से बचा सकता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वह किस तरह से नफरत और हिंसा से बच सकते हैं क्योंकि अपने लुक के कारण वह ठेठ मुस्लिम नहीं लगते हैं जो टोपी लगाता है, कुर्ता पहनता है और दाढ़ी रखता है। जिसके कारण वह भीड़ को अपना नकली नाम बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे भाई पर लागू नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियाज ने कहा, 'यदि मेरा भाई पारंपरिक कपड़े पहनता है और दाढ़ी रखता है तो वह सबसे खतरनाक परिस्थिति में है।' उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को अपने नाम बदलने शुरू कर देने चाहिए क्योंकि कोई भी संस्था उनकी रक्षा करने में सक्षम नहीं है।




बॉलीवुड में मौजूद अपने समुदाय के अभिनेताओं से उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्मों को बचाने के लिए अपने नए नाम ढूंढ ले। उन्होंने कहा कि टॉप अभिनेताओं की फिल्में भी फ्लॉप होना शुरू हो गई हैं और उन्हें यह समझना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है।


इससे पहले जनवरी में अधिकारी उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि कैसे उन्हें भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण इस सेवा में हमेशा अछूत जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा था, 'खान उपनाम मुझे भूत की तरह डराता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed