फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over hijab: Girls arrived in Datia's PG college wearing hijab, notice issued after protest by Hindu organization

हिजाब पर हंगामा: मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले के पीजी कॉलेज में हिजाब बैन; बवाल मचा तो मंत्री ने दी सफाई

Tue, 15 Feb 2022 02:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 02:04 PM IST
सार

दतिया के पीजी कॉलेज में दो छात्राएं हिजाब लगाकर कॉलेज पहुंची तो हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस जारी कर हिजाब पर बैन लगा दिया। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सफाई देनी पड़ी है। 

विज्ञापन
Uproar over hijab: Girls arrived in Datia's PG college wearing hijab, notice issued after protest by Hindu organization
दतिया: पीजी कॉलेज में हिजाब लगाकर पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिजाब को लेकर चल रहा विवाद अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में भी पहुंच गया है। पीजी कॉलेज में सोमवार को दो छात्राएं हिजाब पहनकर आई थी, जिस पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया। कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस जारी कर हिजाब पर ही बैन लगा दिया। इस पर गृह मंत्री मिश्रा ने सफाई दी है कि हिजाब पर बैन नहीं है। किसी तरह का भ्रम न फैलाया जाए। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को दतिया के कॉलेज में दो छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं। जैसे ही इसकी सूचना हिन्दू संगठनों को मिली, तो संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। वहां हंगामा करने लगे। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने तत्काल नोटिस बोर्ड पर सामान्य ड्रेस कोड में कॉलेज आने का नोटिस जारी किया। जारी नोटिस में कहा गया है कि कोई छात्रा कॉलेज में नकाब, बुर्का पहनकर नहीं आएगी। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल ने बताया कि हिजाब पहनकर कॉलेज में छात्राएं आने की सूचना मिली थी, जब मैंने इसका निरीक्षण किया, तो वहां पर छात्रा मौजूद नहीं थी। कॉलेज में शांति और अमन चैन के लिए हिजाब पहनकर कॉलेज में न आने का नोटिस चस्पा कर दिया है। जानकारी के अनुसार हंगामे के दौरान विहिप के सह प्रभारी मंत्री अजय राज हिंदू, बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक रानी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने जारी की सफाई
इस मसले पर विवाद बढ़ता देख गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सफाई जारी की है। उन्होंने कहा कि दतिया सांप्रदायिक सद्भाव की जीती-जागती मिसाल है। सोशल मीडिया पर दतिया के पीजी कॉलेज की छात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मैंने प्रिंसिपल द्वारा जारी किए गए आदेश की जानकारी लेकर कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हिजाब पर बैन को लेकर किसी भी तरीके का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मेरी अपील है कि प्रदेश में किसी तरह का भ्रम न फैलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed