{"_id":"65a7b541cfb4e3ec050b848f","slug":"unknown-vehicle-hits-young-man-walking-on-foot-dies-on-spot-in-umaria-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया जिले में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया जिले में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 17 Jan 2024 04:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:38 PM IST
सार
उमरिया जिले में पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी पहुंचाया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की पहचान राजकुमार यादव पिता चुमला यादव (24) निवासी कोडार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
