फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique protest against hijab controversy: girls played football-cricket wearing hijab in Bhopal, said - we are comfortable

हिजाब कंट्रोवर्सी का अनोखा विरोध: भोपाल में हिजाब पहनकर लड़कियों ने खेला फुटबॉल-क्रिकेट, बोलीं- हम कंफर्टेबल हैं

Wed, 09 Feb 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में हिजाब का मुद्दा गरमाता ही जा रही है। सरकार के हिजाब पर यूटर्न के बाद भोपाल में लड़कियों ने हिजाब पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट खेला। लड़कियां बोलीं कि अब हम कंफर्टेबल हैं।
 

विज्ञापन
Unique protest against hijab controversy: girls played football-cricket wearing hijab in Bhopal, said - we are comfortable
भोपाल में लड़कियों ने हिजाब पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट खेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हिजाब का मुद्दा गरमाता ही जा रही है। सरकार के हिजाब पर यूटर्न के बाद भोपाल में लड़कियों ने हिजाब पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट खेला। लड़कियां बोलीं कि अब हम कंफर्टेबल हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उसका विरोध करने का ऐलान किया था। बुधवार को मसूद के कॉलेज इंदिरा प्रियदर्शनी में लड़कियों ने फुटबॉल और क्रिकेट खेल कर अलग तरीके से स्कूल शिक्षा मंत्री के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिजाब अपनाना हमारा अधिकार है। इसको पहनने में हम कंफर्टेबल हैं। दूसरे लोगों को इससे क्या दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन






हालांकि बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने एक बयान जारी कर अपने बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यूनिफॉर्म कोड लागू नहीं करने की बात भी कही। मंत्री ने कहा कि उनका गणेश को लेकर बयान समानता, अनुशासन और स्कूलों की पहचान से था। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सरकार की तरफ से साफ कर दिया कि सरकार के पास हिजाब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है।

प्रदेश में कांग्रेस हिजाब पर स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर हमलावर हो गई है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने सद्भावना और शांति के बीच भड़काने वाला बयान दिया है। बता दें कर्नाटक के स्कूल में हिजाब को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed