फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique performance of Bhopal Congress: Congress collects loan applications for diesel-petrol and cooking gas

भोपाल कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: पीसी शर्मा ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के लिए लोन लेने आवेदन एकत्रित किए

Wed, 06 Apr 2022 03:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Apr 2022 03:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में महंगाई का विरोध किया गया। इसके लिए कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के लिए लोन लेने जनता से आवेदन एकत्रित किए।

विज्ञापन
Unique performance of Bhopal Congress: Congress collects loan applications for diesel-petrol and cooking gas
बैंक मैनेजर को लोन के आवेदन देते पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों पर सत्ताधारी दल बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके तहत ही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के लिए लोन लेने जनता से आवेदन एकत्रित किए।
विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कसाना समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को 5 नंबर स्टॉप पर एकत्रित हुए। यहां पर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर लोन लेने लोगों से आवेदन पत्र भरवाए गए। इसको लेकर पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में ले जाकर मैनेजर को सौंपा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ते जा रही है। लोगों के पास खाने को पैसा नहीं है। दूध, पेट्रोल-डीजल, दवा, किराने का सामान सब महंगा होता जा रहा है। यह सरकार जनता को महंगाई से ही मार देना चाहती है। आज स्थिति यह हो गई है कि लोगों को अब किराने का सामान लेने के लिए भी लोन लेना पड़ेगा। शर्मा ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सरकार को जनता को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed