फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique Holi in Panna: Demanding restoration of pension with placards in hand, employees raised slogans of Holika Dahan

पन्ना में अनोखी होली: हाथ में तख्तियां लेकर की पेंशन बहाली की मांग, नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने किया होलिका दहन

Fri, 18 Mar 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 12:14 PM IST
सार

पन्ना में शासकीय कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में होलिका दहन किया। कर्मचारियों ने हाथ में तख्तियां लेकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और नारेबाजी करते हुए सरकार से पेंशन बहाली की मांग की।

विज्ञापन
Unique Holi in Panna: Demanding restoration of pension with placards in hand, employees raised slogans of Holika Dahan
हाथ में तख्तियां लेकर पेंशन बहाली की मांग करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले में शासकीय कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में होलिका दहन किया। कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी की और होली मनाई। 
विज्ञापन


पन्ना जिला मुख्यालय में कर्मचारियों द्वारा एनपीएस होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर होलिका दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


होलिका दहन के मौके पर जिले के शिक्षा विभाग,सब इंजीनियर, एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे है। कर्मचारियों ने कहा कि पूरे जीवन भर कार्य किया जाता है और देश के अन्य राज्यों जैसे राजस्थान, झारखंड, में पुरानी पेंशन बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसलिए मध्य प्रदेश में भी कर्मचारियों के लिए सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली का आदेश दिया जाए। क्योंकि पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed