{"_id":"65d1d1e2723a2712840df095","slug":"unique-farewell-of-police-station-incharge-in-damoh-villagers-bid-farewell-with-drums-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में थाना प्रभारी की अनोखी विदाई, ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर नाचते-गाते हुए थाने से किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में थाना प्रभारी की अनोखी विदाई, ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर नाचते-गाते हुए थाने से किया विदा
Sun, 18 Feb 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:16 PM IST
सार
थाना प्रभारी राजीव पुरोहित की रजपुरा थाना से कार्यमुक्त की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और उन्हें भव्यता से विदाई दी। इस दौरान पुरोहित को घोड़े पर बैठाकर घुमाया गया।
विज्ञापन
घोड़े पर बैठाकर गांव में घुमाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के रजपुरा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी राजीव पुरोहित का तारादेही थाने में स्थानांतरण हो गया है। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने थानेदार को घोड़े पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ गांव में घुमाते हुए विदा किया। इस दौरान भी ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। थाना परिसर में यह विदाई का नजारा विवाह उत्सव जैसा लग रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि थाना प्रभारी राजीव पुरोहित की रजपुरा थाना से कार्यमुक्त की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को भव्यता से विदाई दी। रजपुरा थाने में तीन साल पूरे होने के बाद राजीव पुरोहित का स्थानांतरण दमोह जिले के तारादेही थाने में किया गया है। उनके तबादले को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि यह पुलिस प्रणाली का हिस्सा है, लेकिन कुछ लोग दिलों में जगह बना लेते हैं।
विज्ञापन
विदाई समारोह में रजपुरा सरपंच रामचंद्र यादव, संजू यादव, प्रकाश सोनी, मिंटू जैन, पप्पू रजक सहित अन्य लोग शामिल हुए। राजीव पुरोहित का विदाई समारोह रजपुरा के बाद मगरोन थाना की फतेहपुर पुलिस चौकी में भी किया गया। जहां, ग्रामीण और पुलिस स्टाफ द्वारा स्वागत कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
विज्ञापन
