फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique Devotion The teacher donated property worth crores for the temple gave the son share in the name of God

अनोखी भक्ति: शिक्षिका ने मंदिर में दान दी करोड़ों की संपत्ति, मकान,बैंक बैलेंस समेत सब कुछ किया भगवान के नाम

Tue, 29 Nov 2022 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की एक शिक्षिका ने अपनी करोड़ों की संपत्ति भगवान के नाम कर दी है।

विज्ञापन
Unique Devotion The teacher donated property worth crores for the temple gave the son share in the name of God
शिक्षिका ने मंदिर में दान की करोड़ों की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपनी मेहनत की कमाई को दान में दे देते हैं। मध्यप्रदेश में एक महिला शिक्षिका ने अपनी मेहनत की पाई-पाई को भगवान के नाम कर दिया है। श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी शिवकुमारी जादौन बचपन से ही ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा है। अपने स्कूल के समय को छोड़कर वह हर वक्त भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं। उनकी ईश्वर से आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके घर में हर तरफ भगवान की तस्वीरें लगी हैं। 
विज्ञापन


शिक्षिका शिवकुमारी जादौन का कहना है कि मेरे दो बेटे है। मैंने उनको उनका हिस्सा दे दिया। अब मेरे हिस्से में आने वाली प्रॉपर्टी, मकान, बैंक बैलेंस सहित जो भी चल-अचल संपत्ति थी, उसे मैंने छिमछिमा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नाम कर दिया है। महिला ने अपने अंतिम संस्कार के लिए होने वाली क्रिया मंदिर ट्रस्ट और पंचों के द्वारा करने की इच्छा व्यक्त की है। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि महिला शिक्षका शिवकुमारी जादौन जो खितरपाल में शिक्षिका है। उन्होंने अपनी पूरी चल अचल संपत्ति की वसीयत मंदिर के नाम से की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed