फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique case in Madhya Pradesh: There was no death due to corona in the village of Neemuch district last year, after the fulfillment of the vow, one person got shaved from every house

मध्य प्रदेश में अनोखा मामला: नीमच जिले के गांव में बीते साल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, मन्नत पूरी होने पर हर घर से एक शख्स ने कराया मुंडन

Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नीमच में साल में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आने पर ग्रामीणों ने मुंडन करवाया। खास बात यह है कि इस मुंडन में बिना किसी भेदभाव के लोग शामिल हुए।
 

विज्ञापन
Unique case in Madhya Pradesh: There was no death due to corona in the village of Neemuch district last year, after the fulfillment of the vow, one person got shaved from every house
Neemuch: कोरोना से कोई मौत नहीं होने पर ग्रामीणों ने कराया मुंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच में साल में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आने पर ग्रामीणों ने मुंडन करवाया। खास बात यह है कि इस मुंडन में बिना किसी भेदभाव के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा में कोरोना काल में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई, इस खुशी में गांव के 90 लोगों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। इस पूरे आयोजन को ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह से मनाया गया। में ग्रामीण झूमते-गाते नजर आए। गांव के देवनारायण मंदिर से जुलूस निकला, जो गांव के सभी मंदिरों पर पहुंचा। जहां सभी मंदिरों में ग्रामीणों ने देवी-देवताओं की पूजा-आराधना की।
विज्ञापन


बिना किसी जाति भेदभाव के शामिल हुए लोग
आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी जाति वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल हुए। आमतौर पर किसी की मृत्यु होने पर मुंडन किया जाता है, लेकिन ग्रामीणों ने इस बार खुशी के रूप में यह मुंडन करवाया। उनका कहना था कि गांव में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई, ये खुशी की बात है। इस बीमारी के कारण गांव में किसी की मौत न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने मन्नत मांगी थी। इसी के चलते मुंडन कराया गया। इस पूरे आयोजन की समाप्ति पर सभी का सामूहिक भोज भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीणों ने मांगी थी मन्नत
दरअसल, ग्रामीणों ने कोरोना काल में गांव के देवनारायण मंदिर पर भगवान से मन्नत की थी कि यदि गांव के किसी भी व्यक्ति की पूरे वर्ष में कोरोना से मौत नहीं होती है, तो गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अपना मुंडन करवाएगा। इस वर्ष किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई, इसी खुशी में वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सभी ने सामूहिक रूप से अपना मुंडन करवाया। इस सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, जिसमें 15 वर्ष के किशोर से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग शामिल थे। सभी ने खुशी-खुशी मुंडन करवाया और भगवान देवनारायण मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया, उनका आभार माना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed