Politics News: गिरिराज बोले- पीएम पद की कुर्सी खाली नहीं, बिहार में 'पल्टू चाचा' की आखिरी पारी
बीजेपी के कद्दावर नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह अपने चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाम सावली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य पर जमकर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में प्रधानमंत्री पद की कुर्सी खाली नहीं है और नीतीश कुमार की बतौर मुख्यमंत्री आखिरी पारी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, देश की संस्कृति को गाली देना बंद करें। तीन दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचने के बाद गिरिराज सिंह ने जामसांवली मंदिर में बजरंगबली की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
एक बार फिर बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकार
पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने दावा किया, एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। इस बार गिरिराज सिंह का छिंदवाड़ा दौरा राजनैतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी आलाकमान ने गिरिराज को कमलनाथ के अभेद किला छिंदवाड़ा को भेदने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने तीसरी बार सौसर के जामसांवली मंदिर में हनुमान जी का दर्शन किया। चार दिवसीय दौरे के क्रम में गिरिराज सिंह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शासकीय और राजनीतिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तिलक और चोटी वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि तेजस्वी युवराज हैं। मुझे कुछ भी कह सकते हैं, बेशक मुझे गाली दें, लेकिन मेरी संस्कृति को गाली देना बंद करें। बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में गिरिराज सिंह ने नई सरकार को शुभकामना दी। हालांकि, नीतीश के पीएम कैंडिडेट के सवाल पर जवाब दिया कि देश में पीएम की कुर्सी खाली नहीं है और नीतीश मुख्यमंत्री भी अंतिम बार के हैं। बीजेपी आलाकमान ने छिंदवाड़ा विधानसभा के साथ लोकसभा सीट कांग्रेस से हथियाने के लिए गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है।
कार्यकर्ताओं पर हुए नाराज
गिरिराज सिंह सौसर भी पहुंचे। छत्रपति शिवाजी चौक पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं पर वे भड़क गए। दरअसल शिवाजी चौक पर खड़े कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से यहां आदम कद शिवाजी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने वाले थे, लेकिन गिरिराज सिंह की बात नहीं सुन रहे थे। जिस पर एक कार्यकर्ता ने मंत्री को बोल दिया कि हम 2 घंटे से आपका इंतजार कर रहे हैं आप 10 मिनट हमें नहीं दे सकते। हालांकि इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उन्हें लौटने के दौरान यहां रुकने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इसी छत्रपति शिवाजी चौक पर पूर्व में कमलनाथ सरकार के दौरान शिवाजी प्रतिमा हटा दी गई थी जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। उस समय शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से सौसर पहुंचे थे और उन्होंने शिवाजी प्रतिमा की स्थापना कराई थी।
