फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   union minister giriraj singh chhindwara visit says nitish kumar as bihar cm is last term

Politics News: गिरिराज बोले- पीएम पद की कुर्सी खाली नहीं, बिहार में 'पल्टू चाचा' की आखिरी पारी

Fri, 19 Aug 2022 09:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 09:06 AM IST
सार

बीजेपी के कद्दावर नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह अपने चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाम सावली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
union minister giriraj singh chhindwara visit says nitish kumar as bihar cm is last term
मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में प्रधानमंत्री पद की कुर्सी खाली नहीं है और नीतीश कुमार की बतौर मुख्यमंत्री आखिरी पारी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, देश की संस्कृति को गाली देना बंद करें। तीन दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचने के बाद गिरिराज सिंह ने जामसांवली मंदिर में बजरंगबली की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन

 

एक बार फिर बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकार
पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने दावा किया, एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। इस बार गिरिराज सिंह का छिंदवाड़ा दौरा राजनैतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी आलाकमान ने गिरिराज को कमलनाथ के अभेद किला छिंदवाड़ा को भेदने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने तीसरी बार सौसर के जामसांवली मंदिर में हनुमान जी का दर्शन किया। चार दिवसीय दौरे के क्रम में गिरिराज सिंह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शासकीय और राजनीतिक आयोजनों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तिलक और चोटी वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि तेजस्वी युवराज हैं। मुझे कुछ भी कह सकते हैं, बेशक मुझे गाली दें, लेकिन मेरी संस्कृति को गाली देना बंद करें। बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में गिरिराज सिंह ने नई सरकार को शुभकामना दी। हालांकि, नीतीश के पीएम कैंडिडेट के सवाल पर जवाब दिया कि देश में पीएम की कुर्सी खाली नहीं है और नीतीश मुख्यमंत्री भी अंतिम बार के हैं। बीजेपी आलाकमान ने छिंदवाड़ा विधानसभा के साथ लोकसभा सीट कांग्रेस से हथियाने के लिए गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं पर हुए नाराज
गिरिराज सिंह सौसर भी पहुंचे। छत्रपति शिवाजी चौक पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं पर वे भड़क गए। दरअसल शिवाजी चौक पर खड़े कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से यहां आदम कद शिवाजी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने वाले थे, लेकिन गिरिराज सिंह की बात नहीं सुन रहे थे। जिस पर एक कार्यकर्ता ने मंत्री को बोल दिया कि हम 2 घंटे से आपका इंतजार कर रहे हैं आप 10 मिनट हमें नहीं दे सकते। हालांकि इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उन्हें लौटने के दौरान यहां रुकने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इसी छत्रपति शिवाजी चौक पर पूर्व में कमलनाथ सरकार के दौरान शिवाजी प्रतिमा हटा दी गई थी जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। उस समय शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से सौसर पहुंचे थे और उन्होंने शिवाजी प्रतिमा की स्थापना कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed