फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister G Kishan Reddy assured CM Shivraj to run Khajuraho and increase facilities at tourist places

MP News: खजुराहो का संचालन और पर्यटक स्थलों पर सुविधा बढाएगी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

Sat, 13 Aug 2022 02:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 02:14 PM IST
सार


खजुराहो के शिल्पग्राम का संचालन और पर्यटक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने का केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्री जी किशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आश्वासन दिया है
 

विज्ञापन
Union Minister G Kishan Reddy assured CM Shivraj to run Khajuraho and increase facilities at tourist places
प्रदेश सरकार ने खजुराहो के शिल्पग्राम का संचालन सौंपने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व धरोहर स्मारक स्थल खजुराहो के शिल्पग्राम का संचालन सरकार को सौंपने का अनुरोध और विभिन्न पर्यटक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने में केंद्र का सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री ने खजुराहो प्रवास के दौरान भोपाल पहुंचे केंद्रीय पर्यटन संस्कृति और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी से यह आग्रह किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिल्पग्राम केंद्र भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत करवाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मध्यप्रदेश शासन खजुराहो स्थित शिल्पग्राम केंद्र को एक विरासत के रूप में भावी पीढ़ी के लिए बेहतर ढंग से पहुंचाना चाहता है। शिल्पग्राम को मध्यप्रदेश शासन को सौंपे जाने पर भारत सरकार के कार्यक्रमों के लिए इसे प्राथमिकता से उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्तमान में शिल्पग्राम के संचालन का दायित्व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज को देने का प्रस्ताव है। शिल्पग्राम का निर्माण मध्य प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल खजुराहो में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक शिल्पग्राम का अवलोकन करते हैं। वर्तमान में शिल्पग्राम में ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशासकीय भवन, मुक्ताकाश मंच आदि निर्मित हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में जल्द ही निर्णय दिए जाने का आश्वासन प्रदेश सरकार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांची में टैगोर कल्चरल हॉल
मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से अनुरोध किया सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चर हॉल के निर्माण के लिए स्वीकृत परियोजना में मध्य प्रदेश शासन अपने वित्तीय संसाधनों से निर्माण कर रहा है।इसके लिए केंद्र द्वारा आवश्यक राशि प्रदान की जाए। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि 48.18 करोड़ की परियोजना के लिए पूर्ण सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।

चित्रकूट धाम का विकास और रामायण सर्किट योजना
मुख्यमंत्री चौहान से भेंट के अवसर पर केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि रामायण सर्किट योजना के तहत चित्रकूट धाम और आसपास के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की परियोजना पर भी शीघ्र अमल किया जाएगा। यह परियोजना 69.02 करोड़ की है। चित्रकूट धाम के निकटवर्ती आध्यात्मिक महत्व के अन्य स्थानों के विकास के लिए यह परियोजना सहायक होगी।


मां बिजासन देवी मंदिर, सलकनपुर
मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता (बिजासन देवी) मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की परियोजना की भी जानकारी दी। सलकनपुर मंदिर में पर्यटन की अधोसंरचना एवं जनसुविधाएं बढ़ाने के लिए तैयार की गई डीपीआर को इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने मध्य प्रदेश के पर्यटन महत्त्व में वृद्धि के सभी प्रयासों को सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा के अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और मुख्यमंत्री के सचिव एम. सेल्वेंद्रन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed