केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में कहा कि पुलिस अपराधी से दो कदम आगे रहे, यह बेहद जरूरी है। इसके लिए पुलिस को भी आधुनिक बनना पड़ेगा। जब तक कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल तक टेक्नोलॉजी के संस्कार नहीं जाते, हम नए प्रकार के अपराधों के खिलाफ नहीं लड़ सकते।
{"_id":"62623dccb606696f2571ce69","slug":"union-home-minister-amit-shah-in-bhopal-madhya-pradesh-news-updates-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह MP Tour Live: कॉन्स्टेबल तक को देने होंगे टेक्नोलॉजी के संस्कार, तब ही नए अपराधों से लड़ सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह MP Tour Live: कॉन्स्टेबल तक को देने होंगे टेक्नोलॉजी के संस्कार, तब ही नए अपराधों से लड़ सकेंगे
Fri, 22 Apr 2022 03:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:05 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में पुलिस की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांस्टेबल तक को टेक्नोलॉजी में दक्ष करने की जरूरत को रेखांकित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह का भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मंथन से जरूर अमृत निकलेगा, मध्यप्रदेश पुलिस ने एक नहीं अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले दिनों मप्र पुलिस ने तय किया माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिनमें सफेदपोश भी होते हैं। 2 साल में 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई, जिसकी कीमत 12 हजार करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 100, ऊर्जा महिला डेस्क की स्थापना हमारी प्रमुख उपलब्धियां हैं। हमने ई-एफआईआर शुरू की है। मुझे पूरा विश्वास है प्रधानमंत्री जी ने जिस स्मार्ट पुलिसिंग की बात की है उसके लिए ये कॉन्फ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके कैबिनेट के सहयोगियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। शाह के मुख्य रूप से भोपाल में दो कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से शाह सीधे सीएपीटी जाएंगे, जहां अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर को जंबूरी मैदान पर वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने सहयोगियों से भी अमित शाह का परिचय कराया। इस दौरान संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अमित शाह को भगवत गीता देकर स्वागत किया। अमित शाह का मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर होगा, जहां वे वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जम्बूरी मैदान पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।