{"_id":"6342e2060fc460178d762537","slug":"uncontrollable-truck-first-hit-the-auto-then-hit-the-car-one-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Accident: बेकाबू ट्रक ने पहले ऑटो को टक्कर मारी फिर कार से टकराया, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Accident: बेकाबू ट्रक ने पहले ऑटो को टक्कर मारी फिर कार से टकराया, एक की मौत, चार घायल
Sun, 09 Oct 2022 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Oct 2022 08:30 PM IST
सार
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हुए हैं। कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रक ने इन दोनों वाहनों को टक्कर मारी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बेकाबू ट्रक ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, फिर कार को चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हुए हैं। कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे का है। बताया गया कि हाईवे पर दानीताल और सतघटिया के जंगल में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे खंती में पलट गया। ऑटो सवार लोग सुरई करौंदी गांव से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने कटंगी के दोहरा गांव जा रहे थे। हादसे में ऑटो में सवार, अवध रानी निवासी करौंदी की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में चार लोग भी घायल हुए हैं। जिनकी पहचान शेर सिंह, राजेश सिंह, विजय सिंह और राकेश सिंह के रूप में हुई है। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लाया गया।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। तत्काल ही घायलों को क्षतिग्रस्त ऑटो से निकाल कर उपचार के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। पूछताछ में पता चला है कि जबलपुर से दमोह जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ऑटो को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गया। ट्रक चालक, परिचालक घटनास्थल से जंगलों में फरार हो गए हैं। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।