फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Wild elephant released in forest with collar BTR management will keep an eye on it

Umaria News: कॉलर लगाकर जंगली हाथी को जंगल में छोड़ा, बीटीआर प्रबंधन रखेगा निगरानी

Mon, 09 Dec 2024 06:01 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में कॉलर लगाकर जंगली हाथी को जंगल में छोड़ा गया। वहीं, बीटीआर प्रबंधन इस हाथी की निगरानी रखेगा।

विज्ञापन
Umaria News Wild elephant released in forest with collar BTR management will keep an eye on it
हाथी को जंगल में छोड़ते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दूसरे जंगली हाथी को भी कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के झुंड से बिछड़कर चंदिया क्षेत्र में आ गया था। दो नवबंर को हाथी ने देवरा और चंदिया से जुड़े हुए क्षेत्र में तीन ग्रामीणों को कुचल दिया था, जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। एक ग्रामीण घायल भी हुआ था।

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम सहित सामान्य वन मंडल और राज्य वन विकास निगम की टीम भी हाथी के निगरानी में जुटी हुई थी। हाथी ग्रामीणों पर हमला करने के बाद वापस धमोखर परिक्षेत्र के जंगलों से होते हुए खितौली कोर परिक्षेत्र के जंगल में अपना ठिकाना बनाया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथी को खितौली परिक्षेत्र के जंगलों से तीन नवंबर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर रखा। निगरानी के बाद हाथी को ताला परिक्षेत्र के जंगलों में लाया गया। जंगल में अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम तीन नवंबर के बाद से लगातार हाथी के व्यवहार की निगरानी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जंगली हाथी को कॉलर पहनाने के लिए हाथी को लकड़ी का बाड़ा (क्रॉल) में कैद किया जाता है। हाथी को ट्रैकुलाइज करने के बाद महावत और कर्मचारी हाथी को गले में कॉलर पहनाते हैं। फिर एक इंजेक्शन ट्रैकुलाइज के असर को समाप्त करने के दिया जाता है। हाथी को बाड़ा से छोड़ दिया जाता है। एंटीना से हाथी की निगरानी की जाती है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी फील्ड डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले जंगली हाथी को 20 नवंबर को कॉलर पहनकर छोड़ा गया था। आज दूसरे हाथी को भी कॉलर पहनाकर छोड़ा जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि आज जंगली हाथी को कॉलर पहनाकर जंगली हाथी को जंगल में छोड़ दिया गया है। नर की हाथी उम्र लगभग दस वर्ष होगी, निगरानी की जा रही है।

कॉलर लगाकर जंगली हाथी को जंगल में छोड़ते हुए वन विभाग के कर्मचारी

कॉलर लगाकर जंगली हाथी को जंगल में छोड़ते वन विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed