फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wild elephant killed another youth, one seriously injured in umaria

Umaria News: जंगली हाथी ने एक और युवक की ले ली जान, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

Sat, 02 Nov 2024 03:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 03:21 PM IST
सार

MP News: उमरिया जिले में जंगली हाथियों का उत्पात सुबह से देखा जा रहा है। जहां जंगली हाथियों ने दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

विज्ञापन
Wild elephant killed another youth, one seriously injured in umaria
जंगली हाथी ने एक और युवक की ले ली जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में 10 हाथियों की मौत ने जहां एक तरफ भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी ओर अब जंगली हाथियों का उत्पात आज सुबह से देखा जा रहा है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों के झुंड ने एक और युवक की जान ले ली तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भैरव कोल चंदिया तहसील के पीछे अपने खेत में जा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथियों का झुंड आ गया और भैरव कोल पर हमला कर दिया, जिससे भैरव कोल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चंदिया से सटे बांका पंचायत के छोटे बरही में भी हाथियों ने उत्पात मचाया और 32 वर्षी युवक मालू पिता रुठुरू साहू को घायल कर दिया। बताया जाता है कि मालू को गंभीर अवस्था में चंदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर उसके इलाज में सुधार न होने की वजह से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed