{"_id":"673dda4f79c43ae54b012658","slug":"voluntary-blood-donation-camp-organized-in-government-college-pali-umaria-news-c-1-1-noi1225-2335923-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: रक्तदान कर जीवन दान देने का दिया संदेश, नारी शक्ति भी आगे आई, ब्लड डोनेट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: रक्तदान कर जीवन दान देने का दिया संदेश, नारी शक्ति भी आगे आई, ब्लड डोनेट किया
Wed, 20 Nov 2024 06:32 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:32 PM IST
सार
पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान शरीर शोधन की प्रक्रिया है। इससे नया रक्त बनता है और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कम होती हैं।
विज्ञापन
रक्तदान करती छात्राएं
विस्तार
रक्तदान कर जीवनदान के उद्देश्य को साकार करते हुए शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में रेड रिबन क्लब और युवा टीम उमरिया द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी और पाली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.के. झा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में कुल 6 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान शरीर शोधन की प्रक्रिया है। इससे नया रक्त बनता है और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कम होती हैं। पाली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.के. झा ने कहा, "रक्तदान महादान है। स्वस्थ लोगों को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे बेहतर स्वास्थ्य बना रहता है। उन्होंने युवाओं से साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने का आह्वान किया और बताया कि यह दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
रक्तवीरों ने किया प्रेरित
रक्तवीर हिमांशु तिवारी ने कहा, रक्तदान एक महान कार्य है। रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती हैं। युवाओं को इस पुनित कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
शिविर में पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, पाली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.के. झा, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन विनीत साहू, अफ़रोज़, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शाहिद सिद्दीकी, डॉ. मंसूर अली, डॉ. ऋतु सेन, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. त्रिभुवन गिरी, डॉ. नरेश शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, मुस्कान महोबिया, वर्षा बर्मन, खुशबू बर्मन, साक्षी रैदास, लक्ष्मी महोबिया, सावित्री सिंह, प्रीति सिंह, प्रतिभा चतुर्वेदी, आरती देवी, सोनम भार्या, नम्रता देवी, नेहा सिंह, वर्षा देवी, शीतल चौधरी समेत कई रक्तदाता शामिल थे।