फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unknown bike rider fled towards Dhourkhoh Salaiya, blockade in the district

Umaria News: नौ साल की बच्ची का अपहरण, स्कूल से लौट रही थी, रास्ते से बाइक सवार जबरन उठा ले गया

Sat, 08 Mar 2025 12:39 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से  एक 9 वर्षीय बच्ची का स्कूल से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। बच्ची को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Unknown bike rider fled towards Dhourkhoh Salaiya, blockade in the district
छोट बरही से बच्ची का अपहरण: अज्ञात बाइक सवार धौरखोह सलैया की ओर भागा, जिले में नाकेबंदी

विस्तार

उमरिया जिले के चंदिया नगर परिषद के पास स्थित माध्यमिक विद्यालय से छुट्टी के बाद एक बच्ची का अज्ञात बाइक सवार ने अपहरण कर लिया। बच्ची अपने गांव छोट बरही पहुंच चुकी थी, तभी बाइक सवार उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर धौरखोह सलैया की ओर भाग गया। घटना के समय बच्ची के दादा खेत में मौजूद थे। उन्होंने बच्ची की चीख-पुकार सुनकर शोर मचाया, लेकिन शातिर बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू ने पूरे जिले में नाकेबंदी के आदेश जारी किए हैं। साथ ही, जिले की सीमाओं को सील कर कटनी पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया। पुलिस संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन


उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से  एक 9 वर्षीय बच्ची का स्कूल से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। बच्ची के दादा ने बताया कि लगभग साढ़े 4 बजे बच्ची प्राइमरी स्कूल से जैसे ही बाहर निकली तो एक बाइक सवार व्यक्ति उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी तो उसके दादा ने देखा और आवाज लगाने लगे। लेकिन, तब तक अज्ञात बाइक सवार बच्ची को लेकर भाग गया। बदमाश के पीछे कुछ लोग दौड़े, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। अब पुलिस बच्ची को तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की तलाश कर बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed