{"_id":"664b2d144e2b3988dc07a35d","slug":"umaria-news-water-crisis-deepens-in-pali-water-pipeline-itself-is-damaged-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पाली में गहराया जल संकट, पानी की पाइप लाइन ही खराब पड़ी है, अधिकारी ये बात बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पाली में गहराया जल संकट, पानी की पाइप लाइन ही खराब पड़ी है, अधिकारी ये बात बोले
Mon, 20 May 2024 04:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 04:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से हाल बेहाल है। साथ ही रहवासी एरिया में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पाली में पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों लगातार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कभी मौसम की मार परेशान कर रही है तो कभी तेज गर्मी के साथ अब पानी की किल्लत भी सामने आई है।
विज्ञापन
पाली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 के लोगों को कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जहां पर नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह से पीने के पानी की समस्या वार्ड में उत्पन्न हो गई है। जहां वार्ड वासियों ने बताया कि यह कोई आज का मामला नहीं है। इस प्रकार की समस्या कई दिन से उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
टैंकर भी आता है तो काफी लेट आता है, जिसकी वजह से भीड़ ज्यादा हो जाती है और लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। कुछ लोग पानी के लिए झगड़ा भी कर लेते हैं। लेकिन इस बात पर पार्षद और सीएमओ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोग काफी परेशान हो जाएंगे और गर्मी का प्रकोप अभी एक से दो महीने तक चलने वाला है।
विज्ञापन
जब इस संबंध में नगर पालिका सीएम भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वहां पानी टैंकर के माध्यम से पहुंचा जा रहा है। पाइप लाइन का जल्दी सुधार कर दिया जाएगा।
