फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: 1 lakh 40 thousand rupees looted from a person in front of State Bank in Pali

Umaria News: पाली में बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट, व्यक्ति से 1.4 लाख रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Sat, 20 Jul 2024 05:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

उमरिया जिले के पाली क्षेत्र में शनिवार को बैंक से बाहर निकलते ही पीड़ित सुरेंद्र कुमार से एक लाख 40 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार भाग निकले।

विज्ञापन
Umaria News: 1 lakh 40 thousand rupees looted from a person in front of State Bank in Pali
बदमाशों के पीछे भागते पीड़ित युवक का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक पाली के सामने बाइक सवार बदमाश व्यक्ति से एक लाख 40 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

विज्ञापन


उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेंद्र कुमार मिश्रा सेंट्रल बैंक मंगठार से एक लाख 40 हजार रुपये निकालकर स्टेट बैंक पाली में एनईएफटी का फॉर्म लेने आए हुए थे। फॉर्म लेकर जैसे ही गेट के बाहर निकले वैसे ही बाइक सवार दो युवक उनसे रुपये छीनकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मदनलाल मरावी और एसडीओपी शिवचरण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी के फुटेज खगाले तो बदमाश बाइक पर सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि स्टेट बैंक के सामने से लूट की घटना हुई है हम आरोपी को जल्द पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed