{"_id":"659b5e0c5566ef38210724e7","slug":"umaria-meena-singh-is-leaving-the-development-work-and-holding-the-tractor-of-our-worker-congress-alleges-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: 'विकास कार्य छोड़ हमारे कार्यकर्ता का ट्रैक्टर पकड़ रहीं मीना सिंह', कांग्रेस नेता के विधायक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: 'विकास कार्य छोड़ हमारे कार्यकर्ता का ट्रैक्टर पकड़ रहीं मीना सिंह', कांग्रेस नेता के विधायक पर आरोप
Mon, 08 Jan 2024 08:00 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:00 AM IST
सार
उमरिया में कांग्रेस नेता ने पूर्व मंत्री और विधायक मीना सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मीना सिंह चुनाव का बदला लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी कार्रवाई करवा रही हैं। उनके ट्रैक्टर अवैध खनन के नाम पर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मीना सिंह पर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले में अवैध खनन और परिवहन कोई नई बात नहीं है। कभी-कभी वह परिवहन अवैध रेत, गिट्टी तथा मुरम के साथ मिट्टी का भी हो रहा है। जहां पूर्व मंत्री व विधायक मंत्री मीना सिंह अपने पद का नाजायज फायदा उठाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही पकड़ने का काम कर रही हैं। खेत से ट्रैक्टर को उठाकर उन्होंने वन विभाग में ले जाकर खड़ा कर दिया।
ये आरोप कांग्रेस नेता ने इलाके की विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह पर लगाए हैं। पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी मानपुर के नाम लिखे पत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि सेन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का काम करने के दौरान भाजपा उम्मीदवार मीना सिंह का विरोध किया था। जहां अब चुनाव के बाद वे चुन-चुन कर उन सभी कार्यकर्ताओं से बदला ले रही हैं।
रवि सेन ने आरोप लगाए कि शनिवार दोपहर 2:00 बजे सिगड़ीहार के राम प्रकाश तिवारी के खेत में मिट्टी डालने के लिए दो ट्रैक्टर लेकर जेसीबी का इंतजार कर रहे थे। तभी भाजपा से पूर्व मंत्री व विधायक मीना सिंह छोटे सिंह और हरीश विश्वकर्मा के साथ पहुंचीं और ट्रैक्टर को जबरन ले जाकर वन विभाग के परिसर में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने कहा- हमें शिकायत नहीं मिली
मानपुर थाना प्रभारी शरद कुमार खंपरिया ने कहा कि हमारे द्वारा ना ही ट्रैक्टर पकड़ा गया है और ना ही हमें शिकायत प्राप्त हुई है और अगर शिकायत प्राप्त होती है तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने कहा कि मुझे फ़ोन पर सूचना मिली है कि विधायक मीना सिंह ने कुछ ट्रैक्टर पकड़ कर दिए हैं और मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता मैं अभी बाहर हूं।