फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Crime Nephew killed aunt over water dispute in Pathari Naurozabad

Umaria Crime: नौरोजाबाद के पठारी में पानी के विवाद को लेकर भतीजे ने चाची को मार डाला, आरोपी की तलाश जारी

Fri, 05 Apr 2024 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 03:45 PM IST
सार

शराब के नशे में भतीजे ने अपनी ही चाची के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। चाची के गले में कुल्हाड़ी से वार किया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Umaria Crime Nephew killed aunt over water dispute in Pathari Naurozabad
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पठारी गांव में पानी के विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी चाची को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के पठारी गांव की है। जहां कलवतीया बाई का अपने भतीजे लल्लूलाल कोल से पानी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद लल्लूलाल ने अपनी चाची के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी, कलवतिया ने इसका विरोध किया तो लल्लू ने आक्रोशित होकर कुल्हाड़ी से कलवतिया के गले में वार कर दिया।

विज्ञापन


घायल अवस्था में जानकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। मृतिका के बेटे प्रेमलाल ने बताया है, आरोपित उसकी मां से आए दिन विवाद करता था और घटना दिनांक के दिन भी पानी को लेकर विवाद हुआ और गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपित ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई है। नौरोजाबाद थाना टीआई अरुणा द्विवेदी ने बताया है, घटना पर से अपराध कायम कर आरोपित की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed