फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of a tiger was found in Karkati of Pali in Umaria

Umaria News: पाली के करकटी में मिला बाघ का शव, मौत के कारणों की जांच जारी...वन विभाग की टीम ने की घेराबंदी

Sat, 22 Feb 2025 05:25 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 05:25 PM IST
सार

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। फिलहाल, वन विभाग और डॉक्टरों की टीम मिलकर बाघ की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
The body of a tiger was found in Karkati of Pali in Umaria
पाली के करकटी में बाघ का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के पाली परिक्षेत्र के करकटी इलाके में शनिवार को एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। यह शव बेली सर्किल के करकटी बीट के राजस्व क्षेत्र में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन

मृत बाघ के पास एक अन्य बाघ के पगमार्क भी देखे गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच संघर्ष हुआ होगा। हालांकि, बाघ की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

वन विभाग ने तत्काल डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया, जो बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कर रही है। इसके साथ ही, फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि शिकार या जहर दिए जाने की संभावना को खारिज किया जा सके। वन अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघों की रहस्यमयी मौतें वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। उमरिया जिला, जो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नजदीक स्थित है, बाघों की आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में इस घटना ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। फिलहाल, वन विभाग और डॉक्टरों की टीम मिलकर बाघ की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

इस संबंध में अनुविभागीय वन अधिकारी दिगेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है, और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed