{"_id":"67ac50228205f4447f0bd9d9","slug":"tiger-cub-attack-in-panpatha-buffer-area-two-farmers-injured-umaria-news-c-1-1-noi1225-2619317-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ शावक का हमला, दो किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ शावक का हमला, दो किसान घायल
Wed, 12 Feb 2025 07:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया में पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ शावक ने हमला कर दिया। हमले में दो किसान घायल हो गए।
विज्ञापन
दो किसान घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ शावक के हमले से दो किसान घायल हो गए। घटना खितौली सर्किल के जगुआ बीट में हुई, जब किसान अपने खेतों में तकवारी (रखवाली) कर रहे थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव दत्त पिता शत्रुधन तिवारी (52) और किशोरा पिता डोमारी गोंड (60) पर अचानक बाघ शावक ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शिव दत्त को इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया, जबकि किशोरा का इलाज बरही अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाघ शावक हो सकता है, जो संभवतः जंगल में भटककर खेतों के आसपास आ गया था। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के किनारे अधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को उजागर किया है। क्षेत्र में बाघों की बढ़ती संख्या और उनके प्राकृतिक वास में कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
हम आपको बता दें कि बंदों का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिस कारण से बाघ अब जंगल से रिहाई सी इलाकों की तरफ अपना रुख अपना रहे हैं और इंसानों पर हमला कर रहे हैं। यहां तक की 2024 से अब तक पांच व्यक्तियों की जान बाघों ने ले ली है।
