फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger attacked a person, undergoing treatment in hospital

Umaria News: मवेशी चराने गया था चरवाहा, झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने किया हमला, युवक गंभीर घायल

Sun, 22 Sep 2024 06:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

उमरिया जिले में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। मवेशी चराने जंगल में पहुंचे चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ झाड़ियों में छिपकर बैठा था। चरवाहे की हालत गंभीर बताई गई। 

विज्ञापन
Tiger attacked a person, undergoing treatment in hospital
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के ग्राम बकेली के रहने वाले मिठाईलाल बैगा के पर रविवार को बाघ ने हमला कर दिया। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मानपुर अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


मिठाई लाल बैगा ने बताया कि मैं अपने घर से कुछ दूर मवेशी चराने गया हुआ था, तभी बाघ ने झाड़ियो से निकलकर हमला कर दिया। जिसके बाद मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि घायल व्यक्ति चरवाहा था। जो पतौर बीट बमेरा कक्ष पीएफ 190 बी में मवेशी चराने के लिए गया हुआ था। तभी उसको बाघ ने हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद मानपुर अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया है और तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि भी उसे प्रदान की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां बाघ विचारण के लिए गांव की तरफ अपना रुख अपना रहे हैं जिस कारण से बाघ आए दिन कभी मवेशी तो कभी मनुष्य पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed