फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   The tigress ran into the forest after injuring one woman and holding the other woman in her jaws

Umaria: एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर जंगल भागी बाघिन, पार्क अधिकारी मौके पर पहुंचे

Sat, 27 Jan 2024 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 06:35 PM IST
सार

Umaria: बीटीआर अंतर्गत पनपथा कोर के ग्राम चंसुरा में बाघिन ने दो महिलाओं पर हमला किया है। इस हादसे में एक महिला गंभीर बताई जा रही है, जिसे हादसे के बाद मानपुर अस्पताल लाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
The tigress ran into the forest after injuring one woman and holding the other woman in her jaws
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पनपथा कोर के ग्राम चंसुरा में बाघिन ने दो महिलाओं पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हुई है। वहीं, एक महिला को बाघिन जबड़े में दबाकर जंगल के अंदर लेकर गई है। बताया जाता है कि ह्रदय विदारक इस घटना के बाद पूरा पार्क अमला सजग है और जंगल के अंदर बाघिन को तलाश कर रहा है। बताया यह भी जाता है कि इंसानी हमले में शामिल बाघिन अपने शावकों के साथ है।

विज्ञापन


बाघिन जंगल की ओर भागी
वहीं इस घटना से सभी भयभीत और आक्रोशित है। बताया जाता है कि दोनों महिला लकड़ी लेने जंगल गई थी, इसी बीच बाघिन ने हमला किया है, जिसमें तेरसिया बाई उम्र 35 वर्ष घायल बताई जा रही है, वहीं भूरी पति मिजाजी कोल उम्र 50 वर्ष को जबड़े में दबाकर बाघिन जंगल की ओर भाग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed