फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The instructions of the police and traffic department are also ineffective

Umaria News: पुलिस-यातायात विभाग की हिदायत भी बेअसर, सड़कों पर बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहन

Tue, 25 Feb 2025 10:57 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 10:57 AM IST
सार

उमरिया में बेतरतीब खड़े भारी वाहन, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस-यातायात विभाग की सख्ती न होने से नियमों का उल्लंघन जारी है। जागरूकता और सख्त कार्रवाई से ही हादसों पर काबू पाया जा सकता है।

विज्ञापन
The instructions of the police and traffic department are also ineffective
पुलिस-यातायात विभाग की हिदायत भी बेअसर, सड़कों पर बदस्तूर खड़े किये जा रहे वाहन

विस्तार

उमरिया जिले में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या ने लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। बीते सप्ताह हुई घटनाओं ने यातायात नियमों के प्रति लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता को उजागर किया है। तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, और सड़कों पर बेतरतीब खड़े बड़े वाहनों जैसे ट्रक, ट्रेलर, टैंकर, कैप्सूल, और डंपर दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और यातायात विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बदस्तूर जारी है, जिससे सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


बेतरतीब पार्किंग 
घुनघुटी सहित जिले के मुख्य मार्गों पर रात के समय दर्जनों वाहन बिना पार्किंग लाइट और रेडियम की पट्टियों के खड़े देखे जा सकते हैं। यह लापरवाही अन्य चालकों के लिए घातक साबित हो रही है, क्योंकि रात में बिना संकेतक वाले इन वाहनों को देख पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में, जिला मुख्यालय के समीप एक ट्रेलर से टकराकर दो व्यापारियों की मौत हो गई थी, क्योंकि ट्रेलर के पीछे कोई चेतावनी चिह्न नहीं था, जिससे बाइक सवार धोखा खा गए।
विज्ञापन


वाहन चालकों में पुलिस और यातायात विभाग का डर खत्म हो गया है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। शनिवार को घुनघुटी में कई वाहन बिना लाइट जलाए हाईवे पर खड़े पाए गए। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि बिना पार्किंग लाइट के खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंटबाजी पर भी सख्त नियंत्रण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कई दुर्घटनाएं
पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। स्टेशन रोड पर ज्वालामुखी तिराहे के पास एक बाइक के डिवाइडर से टकराने से गणेश चौधरी (30) की मौत हो गई, जबकि उनके दो रिश्तेदार सुभाष चौधरी और संजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भी तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम था। उमरिया में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस और यातायात विभाग को सख्त कार्रवाई करनी होगी। खासकर बिना पार्किंग लाइट और चेतावनी संकेतों के खड़े वाहनों पर सख्त जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही, तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed