{"_id":"67f24aca4491c5264b07d932","slug":"the-body-of-a-burnt-youth-was-found-on-the-railway-track-police-started-investigation-umaria-news-c-1-1-noi1225-2804791-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का झुलसा हुआ शव, हाईटेंशन लाइन से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का झुलसा हुआ शव, हाईटेंशन लाइन से हादसे की आशंका
Sun, 06 Apr 2025 04:28 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:28 PM IST
सार
घटनास्थल से आरी ब्लेड और बोरी मिलने के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। साथ ही, एक अन्य युवक दीपू रजक के झुलसे होने की खबर से दोनों घटनाओं के आपसी संबंध की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
घटना में घायल को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के मारुति शोरूम के सामने तीसरी रेल लाइन पर रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव झुलसी हुई अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद हालातों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शव के पास ही एक रेल का खंभा मौजूद था, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक खंभे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव ने रामनवमी और नवरात्रि पर बधाई दी, बोले- गर्व है कि हम इस सांस्कृति धरोहर का हिस्सा है
विज्ञापन
संदेहास्पद वस्तुएं मिलीं
पुलिस को घटनास्थल के पास से आरी ब्लेड और एक बोरी भी बरामद हुई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी गलत मकसद से खंभे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई होगी। हालांकि, युवक का शव रविवार सुबह देखा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
झुलसे हुए दूसरे युवक से जुड़ा है मामला?
इस घटना में एक नया मोड़ तब आया जब चपहा निवासी एक अन्य युवक, जिसका नाम दीपू रजक बताया जा रहा है, रविवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। दीपू भी झुलसा हुआ है, जिससे दोनों मामलों के बीच कोई संबंध होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है कि आखिरकार दोनों मामलों के तार कहां जुड़ते हैं।