{"_id":"66e99a77939e231ee00758b0","slug":"the-accused-who-killed-a-wild-boar-after-hunting-it-was-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2117009-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जंगली सूअर का शिकार कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जंगली सूअर का शिकार कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त
Tue, 17 Sep 2024 10:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में जंगली सूअर की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सूअर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में अपराधियों के ऊपर एक बार फिर से वन विभाग की टीम ने नकेल कसी है। जहां जंगली सूअर का शिकार करके उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर बफर क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां ग्राम देवरी से एक आरोपी के घर से जंगली सूअर का मांस के साथ ही साथ फंदा और सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उसने जंगली सूअर को पहले शिकार किया और फिर उसका मांस खाने के रूप में उपयोग कर रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली, जहां पुलिस ने पहुंचकर फंदे के साथ आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जहां वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए न्यायालय मानपुर के समक्ष पेश किया है। साथ ही यह बताया गया है कि घर की बाड़ी में क्लच वायर के फंदे के साथ ही साथ अन्य सामग्री जिसका उपयोग शिकार करने के लिए किया जाता था, उसको जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
