{"_id":"6708c10aeecff5892e0f620e","slug":"the-accused-was-cutting-and-selling-forest-wood-caught-by-the-forest-department-umaria-news-c-1-1-noi1225-2203397-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पेड़ काटकर बेचने वाले आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा, ट्रॉली में लदी थी नीलगिरी की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पेड़ काटकर बेचने वाले आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा, ट्रॉली में लदी थी नीलगिरी की लकड़ी
Fri, 11 Oct 2024 06:38 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:38 PM IST
सार
उमरिया में पेड़ काटकर बेचने वाले आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा है। साथ ही ट्रॉली में लदी नीलगिरी की लकड़ी को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
जब्त ट्रॉली-ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वनों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। जहां वन परिक्षेत्र में जंगल को काटकर उसे बाजार में बेचने का सिलसिला लगातार चल रहा है, जिसकी शिकायत कई बार हुई, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। वन विभाग इस पर अनजान बना हुआ था।
विज्ञापन
लेकिन खुद वन विभाग की टीम ने ही उसे सही साबित कर दिया। जब एक ट्रैक्टर को वन विभाग ने जब्त कर लिया। ट्रैक्टर में भारी मात्रा में कीमती लकड़ी लदी हुई थी, जो की बेचने के लिए आरोपी ले जा रहा था। जहां वन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार उसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। जहां पर नीलगिरी के अवैध परिवहन के लिए यह जब्ती की गई है। ग्राम लखूमर से मानपुर की ओर स्वराज ट्रैक्टर से नीलगिरी की लकड़ी को ले जा रहा था। जहां पर विभाग की टीम ने अपराध क्रमांक 993/23 पंजीबद्ध कर वन परिक्षेत्र कैंपस मानपुर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण विवेचना में लिया गया है। हम आपको बता दें कि इन दोनों वन क्षेत्र से लकड़ी कटाई का काम बड़े ही जोरो शोरो से चल रहा है।
विज्ञापन
