फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Gang Challenging Police Busted, Stole Rs 25 Lakh from ACP’s House; 4 Thieves Arrested in Rajasthan

भोपाल: खाकी को चुनौती देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ACP के घर से उड़ाए थे 25 लाख, राजस्थान से दबोचे गए चार चोर

Tue, 22 Sep 2026 06:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 06:42 PM IST
सार

भोपाल में एसीपी के सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये का चोरी का सामान, कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Gang Challenging Police Busted, Stole Rs 25 Lakh from ACP’s House; 4 Thieves Arrested in Rajasthan
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में खाकी को खुली चुनौती देने वाले एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना कोलार और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीपी ट्रैफिक विजय दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात चुराने वाले 4 शातिर बदमाशों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये का चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


घटना 10-11 सितंबर की दरमियानी रात की है। एसीपी विजय दुबे अपनी ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी उज्जैन गई हुई थीं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर शातिर नकबजनों ने कोलार रोड स्थित दानिशकुंज आवास के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखे लोन के 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, सिक्के और मूर्तियां समेटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालकर राजस्थान तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीमों ने घटना स्थल से लेकर सोनकच्छ (देवास) तक करीब 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेजों की पड़ताल में एक कार (एमपी-09-सीएम-0536) संदिग्ध पाई गई, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों के गृह राज्य राजस्थान तक जा पहुंची। एडीसीपी जोन-4 संजीव पाठक ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रेक की खुदाई का काम शुरू, 20 मीटर नीचे काम करेगी मशीन

देशभर में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले
पकड़े गए चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ देश के कई राज्यों और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक गुर्जर, पवन आर्य, रोहित पाल और देवेन्द्र गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने भोपाल आकर एसीपी के घर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और मूर्ति बरामद की गईं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। रोहित पाल के खिलाफ 15, पवन आर्य के खिलाफ 39, दीपक गुर्जर के खिलाफ 2 और देवेन्द्र गुर्जर उर्फ देवा के खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस इन मामलों की संबंधित थानों से पुष्टि करा रही है। 

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed