फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Forest department caught people who were cutting teak from the forest and bringing it back

Umaria News: जंगल से काट कर ला रहे थे सागौन, वन विभाग ने पकड़ा, 49 लट्ठे जब्त

Mon, 20 Jan 2025 04:19 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

उमरिया के जंगलों में सागौन के पेड़ बहुत अधिक हैं। इन पेड़ों पर तस्करों की नजर हमेशा रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें अवैध तरीके से सागौन के पेड़ों की कटाई की गई। वन विभाग ने ऐसे तस्करों को लकड़ी के साथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
Forest department caught people who were cutting teak from the forest and bringing it back
अवैध सागौन भरकर जा रही मेटाडोर को वन विभाग ने पकड़ा

विस्तार

उमरिया में पेड़ों की अवैध कटाई करने का मामला सामने आया है। यहां पर तस्करों ने सागौन के पेड़ों की कटाई की। कटे पेड़ों को वन विभाग की नजरों से बचाकर रात में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी वन पुलिस ने तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन


दरअसल सागौन के पेड़ों की कटाई और परिवहन की सूचना वन विभाग की टीम को मुखबिर के माध्यम से लगी। इसके बाद चौकसी बढ़ाई गई।  वन माफिया ने चौकसी को देखते हुए  अपना रास्ता बदल लिया।  कच्चे मार्ग से सौगोन से भरे वाहन को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन घटना स्थल के पास सड़क पर ऊंची चढ़ाई होने की वजह से मेटाडोर अनियन्त्रित होकर पलट गई। इसके बाद वन विभाग की टीम  मौके पर पहुंच गई।  घटना स्थल से चालक और दूसरे लोग फरार हो गए। ऐसे में वन विभाग की टीम ने  सागौन से भरी मेटाडोर को जब्त कर लिया। इसमें 3.30 घन मीटर सागौन रखी है। इसकी अनुमानित कीमत दो लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है। उमरिया जिले का ये पहला मामला नहीं है यहां ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  जहां अवैध लड़कियों का परिवहन किया जाता है। मेटाडोर को उमरिया के वन विकास निगम कार्यालय में खड़ा किया गया है। इसमें 49 लट्ठे रखे हुए हैं। अमले ने जपत कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed