फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation due to brutality with a minor, neighbor arrested

Umaria News: नाबालिग से दुष्कर्म, घर में अकेला देख घुसा पड़ोसी; पहले 50 रुपये का लालच दिया फिर कर दी जबरदस्ती

Sun, 03 Aug 2025 12:34 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 12:34 PM IST
सार

उमरिया जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने पास में रहने वाली नाबालिग को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Sensation due to brutality with a minor, neighbor arrested
पाली थाना

विस्तार

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अपने ही पड़ोसी द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस अमानवीय कृत्य के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पिकनिक मनाने आए नाबालिग लड़के से सामूहिक दुष्कृत्य, आराेपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मामले की जानकारी तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने पाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह खेत में धान की रोपाई के लिए गई थीं, जबकि उनके पति मवेशियों को चराने गए थे। इस दौरान घर में उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। आरोपी ने पहले बच्ची से उसकी मां के बारे में पूछताछ की और फिर 50 रुपये का लालच देकर उसे फुसलाने की कोशिश की। लेकिन जब बच्ची ने पैसे लेने से इनकार किया, तो उसने जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-स्कूल बस में चार साल की बच्ची से हैवानियत, दरिंदे ड्राइवर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

रोती हुई बच्ची ने सुनाई आपबीती
शाम को जब बच्ची की मां खेत में काम कर रही थी, तब पीड़िता वहां रोती हुई पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मां के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचित किया और अगले ही दिन बच्ची को लेकर पाली थाने पहुंचीं। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उसके बयान के आधार पर विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed