फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Secretaries of 4 villages in the district jailed simultaneously in umaria

Umaria: जिले में एक साथ चार गांव के सचिवों को हुई जेल, शासकीय योजना की राशि के गबन का लगा आरोप

Tue, 08 Oct 2024 09:10 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

MP: उमरिया में एक साथ चार गांव के सचिवों को जेल हो गई। बताया जा रहा है कि इन चारों पंचायत सचिवों के ऊपर शासकीय योजना की राशि का गबन का आरोप भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Secretaries of 4 villages in the district jailed simultaneously in umaria
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे गबन के आरोप में इस बार प्रदेश सरकार कुछ नया करने के मूड में है। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर जेल भेज दिया गया है। जहां एमपी के उमरिया जिले के इतिहास में एक साथ 4 ग्राम पंचायत सचिवों को एक माह के लिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया के द्वारा करकेली जनपद के चार सचिवों को एक माह के लिए जेल भी भेज दिया गया है। जहां इन चारों पंचायत सचिवों के ऊपर शासकीय योजना की राशि का गबन का आरोप भी लगाया जा रहा है। कई बार जन सुनवाई ग्रामीणों के खिलाफ आवेदन दिया था। जिसके दौरान इन सभी सचिवों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया था, लेकिन उनके द्वारा लंबे समय से टालमटोल भी लगातार किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह को ओहरिया ने इन सभी सचिवो को अंतिम अवसर भी दिया पर इसके के बाद भी इनके द्वारा लगातार सीईओ के निर्देश पर लापरवाही बरती जा रही थी और उनके द्वारा जवाब देने में आनाकानी की जा रही थी। जिसके बाद सीईओ जिला पंचायत उमरिया ने इन चार सचिवों को एक माह के लिए कल सोमवार को जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सचिवों के ऊपर हुई कार्रवाई
वहीं भेजे गए चार सचिवों में मुख्य रूप से  संतोष राय, कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र रॉय और मानसिंह को एक माह के लिए जेल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed