फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Sand mafia is destroying Ghorakshat Nala of Karri village Mineral Department is in deep sleep

Umaria News: कर्री ग्राम के घोरछत नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग कुंभकर्णी नींद में

Sat, 26 Oct 2024 08:15 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 08:15 PM IST
सार

इन दिनों ग्राम कर्री के घोरछत नाले में रेत माफियाओं का एक छत्र राज कायम है। ग्रामीणों की माने तो वहां यह हाल है कि अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर रात-दिन धमाचौकड़ी मचाए हुए हैं।

विज्ञापन
Umaria News Sand mafia is destroying Ghorakshat Nala of Karri village Mineral Department is in deep sleep
अवैध रेत का परिवहन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों रेत के वैध एवं अवैध कारोबार को लेकर उमरिया जिला खासा सुर्खियां बटोर रहा है। रेत को लेकर किसी महाकाल कंपनी के कारनामों की अखबारों में सुर्खियां हो या फिर दूरदराज के ग्रामों में अवैध रूप से फल-फूल रहे रेत के कारोबार का मामला हो। इन सब बातों की जन चर्चा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जोरों पर है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कछारी के ग्राम कर्री का प्रकाश में आया है। एक समय था जब ताला मार्ग पर स्थित डेंगरहा नाला में रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोगों का आधिपत्य हुआ करता था। ठीक उसी तरह इन दिनों ग्राम कर्री के घोरछत नाले में रेत माफियाओं का एक छत्र राज कायम है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो वहां यह हाल है कि अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर रात दिन धमाचौकड़ी मचाए हुए हैं। रेत माफिया नाले से भारी मात्रा में रेत का खनन कर सारे नियम कायदों को ताक में रखकर खनिज संपदा से भरे नाले का सीना छलनी करने में आमादा हैं तो दूसरी ओर तमाम दावों की पोल खोलते हुए शासन-प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं। वहीं खनिज, राजस्व एवं वन विभाग को खुलेआम चुनौती भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि कर्री ग्राम के इस नाले से खुलेआम अवैध रूप से रेत का दोहन हो रहा है और खनिज विभाग को जानकारी नहीं है या फिर विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। यह बात आम लोगों के गले नहीं उतर रही है।


किसके शह पर फल-फूल रहा यह धंधा
यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जिस प्रकार से ग्राम पंचायत कछारी के इलाके में अवैध रेत का कारोबार फल फूल रहा है। यह बिना किसी के शह के संभव नहीं है। शासन की संपत्ति को लूटने वाले अवैध रेत के कारोबार पर न खनिज विभाग, वन विभाग और न ही राजस्व विभाग लगाम लगा पा रहा है। रेत के अवैध कारोबार पर लगाम न लगा पाने की इन विभागों की मजबूरी अपने आप में कई सवालों को जन्म देती है। अवैध रेत के धंधे पर प्रशासन कब नकेल कसता है, यह देखने की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed