फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Ranger catches tractor doing illegal sand mining in Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अवैध रेत खनन, ट्रैक्टर ट्रॉली को रेंजर ने पकड़ा

Fri, 28 Feb 2025 07:46 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 07:46 AM IST
सार

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात 11 बजे मौके पर पहुंची, जहां अवैध खनन में लिप्त अपराधियों ने बचने के लिए भागने और हमला करने की कोशिश की। वन विभाग की सतर्कता से अपराधी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनका ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर लिया गया। 

विज्ञापन
Umaria News: Ranger catches tractor doing illegal sand mining in Bandhavgarh Tiger Reserve
जंगल सीमा से रेत उठा रहे ट्रैक्टर को रेंजर ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व नेशनल पार्क अंतर्गत मानपुर बफर जोन के दरैया नाला में अवैध तरीके से रेत निकासी कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को मानपुर रेंजर ने जब्त किया। मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मानपुर बफर अंतर्गत मानपुर बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 348 में ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से क्षेत्र के कुछ अपराधी प्रवृत्ति के अवैध रेत कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से रेत निकासी की जा रही है। खबर लगते ही देर रात करीब 11 बजे मानपुर बफर टीम एक्टिव हुई और रास्ता बदल कर अचानक मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अवैध रेत निकासी के दौरान अपराधी प्रवृत्ति के ट्रैक्टर मालिकों द्वारा जगह-जगह तिराहे चौराहों पर भाड़े के लोगों को बैठाया गया था। उनके द्वारा रेंजर के निकलने की खबर तत्काल माफियाओं तक पहुंचा दी गई। वहीं, रेंजर के आने की खबर सुन अवैध रेत कारोबारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते रेंजर भी मौके पर पहुंच गए, जहां देखा की जंगल सीमा क्षेत्र के अंदर नाले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत लोड किए खड़ा हुआ है, जिसे कब्जे में लेने की कोशिश की गई। तभी अंधेले में छिपे माफिया द्वारा रेंजर से पंगा लेने की कोशिश करते हुए पत्थरों का सहारा लिया गया। वहीं शातिर दिमाग के रेंजर तत्काल हरकत में आए और अपराधी प्रवृत्ति के अवैध रेत कारोबारियों की गंदी भावनाओं को भांपते हुए उन्हे सामने आने की दहाड़ लगाई। वहीं, रेंजर की ललकार सुन माफिया दहशत में आ गए और अधेले में ही दौड़ लगा कर मौके से भाग खड़े हुए। बाद पश्चात रेंजर की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर रेंज कार्यालय में खड़ा कराया, जिस पर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण क्रमांक 10685/1 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब्त ट्रैक्टर पावर ट्रैक 434 डीएस नीले रंग का है, जिसे जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय में खड़ा किया गया है। सूत्रों से जानकारी यह भी लग रही है की रेंजर द्वारा आधी रात जंगल सीमा क्षेत्र से पकड़ा गया ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन मानपुर के किसी अपराधी प्रवृत्ति के अनपढ़ पत्रकार का बताया जा रहा है जो पत्रकारिता की आड़ में धौंस दिखाते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहना उसका मूल पेशा है। वहीं, वनपरिक्षेत्र अधिकारी मानपुर मुकेश कुमार अहिरवार बताया कि माफिया के बीच आधी रात पहुंच कर कार्रवाई करने में दिक्कत तो होती ही है, लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था में रहते हैं ट्रैक्टर मालिक का नाम खंगाला जा रहा है। जल्द ही सब कुछ सामने होगा। साथ ही अभी और भी बाकी है, जिन्हें चिह्नित कर लिया गया है। हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed