{"_id":"671a1182a61aca30b704c335","slug":"police-could-not-expose-the-robbery-that-took-place-in-front-of-state-bank-even-after-3-months-the-accused-of-robbery-have-not-been-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2248227-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बैंक के सामने हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं, तीन महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बैंक के सामने हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं, तीन महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ
Thu, 24 Oct 2024 03:54 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:54 PM IST
सार
स्टेट बैंक के सामने से हुई 1 लाख रुपये से अधिक की लूट के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। तीन महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई थी लूट की घटना
विस्तार
उमरिया जिले में अपराधी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, पाली स्थित स्टेट बैंक के सामने से हुई 1 लाख 40 हजार की लूट के आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। करीब 3 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन, पुलिस इस मामले में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
लूट का यह मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 स्थित स्टेट बैंक के सामने का है। सुरेंद्र कुमार मिश्रा सेंट्रल बैंक से पैसे निकालकर स्टेट बैंक पाली में एनएफटी के फॉर्म लेने गए थे। जैसे ही वह फॉर्म लेकर गेट से बाहर निकले, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में 1 लाख 40 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट 3 महीने पहले थाने में दर्ज हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि, शहर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे हैं और पुलिस के पास मुखबिर तंत्र के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हैं, जिनके माध्यम से अपराधियों का पता लगाया जा सकता है। इसके बावजूद पुलिस कोई भी ठोस कार्रवाई करने में असफल हो रही है। हालांकि, पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
