फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   People of 30 villages troubled by electricity problem, effigy of CM burnt by raising slogans of Murdabad

MP News: बिजली की समस्या से तंग 30 गांव के लोगों में आक्रोश, मुर्दाबाद के नारे लगाकर फूंका सीएम का पुतला

Sun, 10 Sep 2023 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम चिल्हारी से लगे 30 से 35 गांव के ग्रामीण लगातार बिजली समस्या से परेशान हैं। कहीं 4 साल से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है तो कहीं कोई अन्य समस्या बनी हुई है। 

विज्ञापन
People of 30 villages troubled by electricity problem, effigy of CM burnt by raising slogans of Murdabad
उमरिया में आक्रोशित लोगों ने पुतला फूंका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में बिजली समस्या से ग्रामीण त्रस्त हो गए हैं। रविवार को आक्रोशित होकर करीब 30 गांव के ग्रामीणों ने जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया है। इतना ही नहीं आगे चक्काजाम और कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी भी दे डाली है।
विज्ञापन


पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम चिल्हारी से लगे 30 से 35 गांव का है। यहां ग्रामीण लगातार बिजली समस्या से परेशान हैं। कहीं 4 साल से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है तो कहीं कोई अन्य समस्या बनी हुई है। इससे व्यथित होकर किसानों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया था कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को योजना के मुताबिक किसान महासंघ के बैनर तले क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए और ग्राम चिल्हारी में बिजली समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन किया गया। जिले के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ज्ञापन लेने के लिए इंतजार करते रहे गई, लेकिन इस बार कोई भी अधिकारी के न पहुंचने के कारण आक्रोशित होकर किसानो ने मंत्री मीना सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में किसान आंदोलन को समर्थन देने गई महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि हम लोगों ने जो समय दिया था उस समय मे कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए। जहां हमारे क्षेत्र की जनता बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। इसलिए हम लोगों ने मंत्री मीना सिंह और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। अब हमारी सबसे बड़ी समस्या बिजली है, जिसकी कमी से किसान और सभी परेशान हैं। हमारी समस्या का हल जल्द नहीं होगा तो हम चक्काजाम करेंगे। इसके साथ ही साथ कलेक्ट्रेट का घेराव भी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed