फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Pali police took action against nine gamblers seized more than 48 thousand rupees in cash

Umaria News: पाली पुलिस की नौ जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई, 48 हजार से अधिक नकदी जब्त

Tue, 05 Nov 2024 07:30 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 07:30 AM IST
सार

पाली पुलिस ने जुआ फड पर कार्रवाई की है। पुलिस ने नौ जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48,500 रुपये नकदी जब्त की है।

विज्ञापन
Umaria News Pali police took action against nine gamblers seized more than 48 thousand rupees in cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु लगातार समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जिले के थाना प्रभारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में लगातार कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी कड़ी में थाना पाली द्वारा जुआ फड पर रेड कार्रवाई करते हुए नौ जुआरियों के विरुद्ध अपराध कायम करते हुए प्रकरण में नकद 48,500 रुपये जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तीन नवंबर की रात थाना पाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोलखम्हरा के जंगल में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर घटना स्थल पर पहुंचकर, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए टार्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए नौ अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से नकद 48,500 रुपये जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध 13ए जुआ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बताते चलें, जिन पर कार्रवाई हुई है कि उनमें मिंटू चौरसिया निवासी शहडोल, विजय सिंह निवासी सोहागपुर, रामकुमार रैकवार निवासी बुढार जिला शहडोल, एमयू खान निवासी पाली जिला उमरिया, राजेश नारायण निवासी शहडोल, विवेक मिश्रा निवासी सोहागपुर शहडोल, विजय पटेल निवासी शहडोल, प्रीतम विश्वकर्मा निवासी सोहागपुर, राजेश सोनी निवासी सोहागपुर शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक मदनलाल मरावी, सउनि पुष्पराज सिंह, प्रआर महेश साहू, प्रआर योगेश्वर सिंह, प्रआर चंद्रशेखर, प्रआर रणवीर, प्रआर अनिल, प्रआर धर्मेन्द्र, आर अमन, आर रेवाशंकर और साइबर सेल से संदीप सिंह की भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed