फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Daughters received a gift on International Daughters Day in Umaria

Umaria News: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटियों को मिला तोहफा, बस्तियों में शिक्षण सामग्री की गई वितरित

Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

MP: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवा टीम द्वारा बस्तियों में पहुंचकर पाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में बेटियों को शिक्षण सामग्री बांटी गई। इस दौरान 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
Daughters received a gift on International Daughters Day in Umaria
बच्चों को किताब कॉपियां देती युवा टीम

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवा टीम द्वारा बस्तियों में पहुंचकर पाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में बेटियों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का   संदेश भी दिया गया। सभी बेटियों को शिक्षण सामग्री में पहाड़ा किताब, पेन-कॉपी एवं मीठे  वितरण किया गया।
विज्ञापन


पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की बधाई दी और कहा कि बेटियां हम सभी की आन-बान और शान हैं और इन्हीं बेटियों ने देशभर में नाम चमकाने का काम कर रही है। ऐसी होनहार बेटियों पर हमे को हमेशा गर्व रहेगा। आज के जमाने में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है, बल्कि उनसे दो कदम आगे चलकर अपने परिवार समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि आज भी कई जगह बेटियों को बेटों से कम आंका जाता है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बेटी के जन्म पर खुश नहीं होते, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि बेटियां पराई होती हैं और बेटे वंश आगे बढ़ाने वाले होते हैं। इस रूढ़िवादी विचारधारा के चलते आज ही कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कृत्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस छोटी सोच से बेटियों को बचाने और उन्हें एक उज्जवल भविष्य देने के मकसद से हर साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। बेटियां हमारी सृष्टि का आधार हैं। हम सभी मिलकर बेटियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed