फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria On National Science Day youth team organized painting competition and explained importance of science

Umaria News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा टीम ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर विज्ञान का बताया महत्व

Mon, 03 Mar 2025 08:06 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा टीम ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर विज्ञान का बताया महत्व। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Umaria On National Science Day youth team organized painting competition and explained importance of science
युवा टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर विज्ञान का महत्व बताया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मानने के उद्देश्य, महत्व, दिन विशेष की थीम पर प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा किये गए महत्वपूर्ण खोज का व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम के तहत युवाओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसका विषय वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में विज्ञान का योगदान' रखा गया। युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन


टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और समाज में विज्ञान के प्रति जागरुकता लाने के लिए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह मानव जाति की प्रगति के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण और खोज के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह भारतीय नागरिकों को भौतिक दुनिया को प्रभावित करने वाली घटनाओं का अध्ययन करने और समझने के लिए प्रोत्साहित करता है। विज्ञान ब्रह्मांड में जीवन, निर्माण और विनाश की प्रक्रिया को समझने के लिए कुछ सैद्धांतिक या प्रेक्टिकल प्रणालियों का उपयोग कर हमारी दुनिया का अध्ययन है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का एक समृद्ध इतिहास है, जहां कई दिग्गजों ने देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


सीवी रमन विज्ञान के क्षेत्र के ऐसे ही एक दिग्गज हैं। महान वैज्ञानिक प्रोफेसर सीवी रमन ने 1928 में इसी दिन एक उत्कृष्ट खोज की थी। जो रमन प्रभाव के रूप में प्रसिद्ध है। उसकी इसी खोज के उपलक्ष्य में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। वर्तमान युग में विज्ञान के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास करना संभव नहीं है। इसलिए मानव जरूरत के सभी आयामों के साथ ही प्रकृति व प्राचीन धरोहरों का संरक्षण भी विज्ञान की मदद से किया जा रहा है। इस दौरान हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, महक सोनी, लक्ष्मी महोबिया एवं सभी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed