{"_id":"67c3fcd3e35f38ca830f0ce5","slug":"officials-reached-among-the-villagers-to-save-the-forest-from-fire-giving-them-advice-umaria-news-c-1-1-noi1225-2682395-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आग से बचाव की पहल, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आग से बचाव की पहल, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
Sun, 02 Mar 2025 01:16 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:16 PM IST
सार
टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में रहने वाले लोग अक्सर महुआ बीनने के दौरान पेड़ों के नीचे आग जलाते हैं, जिससे जंगल में आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि आग जलाने के बाद उसे पूरी तरह बुझाकर ही वहां से जाएं।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल को आग से सुरक्षित रखने के लिए अब अधिकारी खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गर्मी के मौसम में जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन और वन्यजीवों दोनों को खतरा होता है। इसे रोकने के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने ग्रामीणों को सतर्क करने की पहल की है।
ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश
टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में रहने वाले लोग अक्सर महुआ बीनने के दौरान पेड़ों के नीचे आग जलाते हैं, जिससे जंगल में आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि आग जलाने के बाद उसे पूरी तरह बुझाकर ही वहां से जाएं। साथ ही, जंगल के आसपास कहीं भी आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी वन अधिकारी या उच्च अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की जा रही है।
अधिकारियों की पहल, ग्रामीणों को दिलाई शपथ
ताला परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पा सिंह खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें जंगल में आग के खतरों के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने ग्राम घघौड़, महामन, गोहड़ी और ताला में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें आग न लगाने की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को अपना और अपने स्टाफ का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना मिल सके।
विज्ञापन
रात में गांव पहुंचकर कर रहे संवाद
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़े गांवों के लोग सुबह मजदूरी के लिए निकल जाते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। इसी को देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी और ताला परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पा सिंह रात में गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे हैं। वे उन्हें जंगल में आग के नुकसान के बारे में विस्तार से समझा रहे हैं और सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
गर्मी के मौसम में जंगल में आग लगने की घटनाएं आम हो जाती हैं, जिससे वन्यजीवों का जीवन संकट में आ जाता है। ऐसे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की यह पहल जंगल और वन्यजीवों को सुरक्षित रखने में कारगर साबित हो सकती है।