फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Another truck collided with a parked truck in Ghunghuti.

Umaria News: घुनघुटी में आधी रात में हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, रात भर केबिन में फंसा रहा चालक

Mon, 08 Dec 2025 08:32 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 08:32 AM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि आगे खड़ा ट्रक आधा दब गया और पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया, जिसमें चालक अर्जुन यादव बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोग, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Umaria News: Another truck collided with a parked truck in Ghunghuti.
खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी में रविवार और सोमवार की बीच रात करीब तीन बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार से चल रहा गिट्टी से भरा ट्रक अचानक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़ा ट्रक आधा दब गया और पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया। इसी में चालक बुरी तरह फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुबह तक बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की आवाज आसपास तक गूंज गई, जिसके बाद पास में रहने वाले लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पाली थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बचाव दल वहां पहुंच गए। जेसीबी और अन्य उपकरणों से लगातार प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक का ढांचा इतना जाम हो चुका था कि केबिन तक पहुंच पाना बेहद मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश से बुढ़ार की ओर जा रहा था। चालक की पहचान अर्जुन यादव, निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही वह केबिन में फंसा हुआ है और उसकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। पुलिस और बचाव दल पूरी रात बिना रुके राहत कार्य में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम बोले- राष्ट्रीय शिक्षा नीति, राज्य के कौशल, नवाचार और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का है आधार


स्थिति को देखते हुए अब भारी क्रेन, कटर मशीन और विशेष उपकरणों की मदद लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला जा सके। मौके पर लगातार पुलिस बल तैनात है और पूरे क्षेत्र में आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा रहा है, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में तेज रफ्तार से वाहनों की आवाजाही आम है, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फिलहाल प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्य और तेज करने में जुटा है। बचाव दल की कोशिश है कि घायल चालक को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सके, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed