फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Married woman upset with husband's alcohol addiction took suicidal step

Umaria News: पति की शराबखोरी से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Thu, 17 Jul 2025 09:45 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 09:45 PM IST
सार

उमरिया जिले में नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह और पति की शराबखोरी से तंग आकर हाथ की नस काटकर कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Married woman upset with husband's alcohol addiction took suicidal step
सांकेतिक फोटो

विस्तार

उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एक नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिक्षक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पीड़िता का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही पति की शराब की लत और घरेलू विवादों ने उसके जीवन को तनावपूर्ण बना दिया था। महिला कई बार अपनी पीड़ा परिजनों से साझा कर चुकी थी, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। चंदिया थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति की भूमिका और आत्महत्या के प्रयास के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुपर स्वच्छता लीग में उज्जैन को भी मिला पुरस्कार, नगरवासियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed