फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Collector gave instructions to take strict action against illegal excavation

Umaria News: अवैध उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, कार्रवाई के निर्देश, खनिज राजस्व वसूली में हुई बढ़ोतरी

Wed, 12 Mar 2025 12:47 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक में अवैध खनिज उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करने और नई रेत खदानों की स्वीकृति जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। खनिज रॉयल्टी की वसूली बढ़ाने और बकायेदारों पर आरआरसी जारी करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Umaria News: Collector gave instructions to take strict action against illegal excavation
अवैध उत्खनन पर बैठक करते कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में जिन क्षेत्रों से अवैध खनिज उत्खनन की शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें चिह्नित कर संयुक्त टीम के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नई रेत खदानों को स्वीकृत करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए, ताकि खनिज संसाधनों का नियमन सही तरीके से हो सके।

विज्ञापन


कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्माण कार्यों में खनिज रॉयल्टी के रूप में प्राप्त राशि का प्रतिवेदन शीघ्र जिला खनिज अधिकारी को भेजें। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर खनिज विभाग की वसूली बकाया है, उनके खिलाफ एसडीएम और तहसीलदार द्वारा आरआरसी (राजस्व वसूली सर्टिफिकेट) जारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिला खनिज अधिकारी फरहद जहां ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में खनिज राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में जिले का कुल राजस्व लक्ष्य 62.52 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 74 करोड़ 31 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। खनिज मद 0853 में 55.24 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 63.49 करोड़ की वसूली की गई, जबकि 0035 मद में 7.28 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 8.82 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन बकायेदारों ने अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ आरआरसी जारी कर अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अवैध खनन और बकायेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि खनिज संपदा का सही उपयोग हो और राजस्व में वृद्धि हो।


बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टी.आर. नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित विभिन्न जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अवैध उत्खनन पर निगरानी बढ़ाने, नई खदानों के संचालन की प्रक्रिया तेज करने, और राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed