फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Inspired by the life story of Devi Ahilyabai

Umaria News: मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- देवी अहिल्याबाई की जीवनगाथा से प्रेरित होकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

Thu, 29 May 2025 09:07 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 09:07 PM IST
सार

उमरिया में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर महिला संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने उनके न्याय, सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Inspired by the life story of Devi Ahilyabai
देवी अहिल्याबाई की जीवनगाथा से प्रेरित होकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर मंत्री प्रतिमा बागरी

विस्तार

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय, उमरिया में महिला संगोष्ठी एवं महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन की नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की हर महिला को देवी अहिल्याबाई होलकर की तरह बुद्धिमान, साहसी और न्यायप्रिय बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष, सेवा और शासन की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई एक साधारण परिवार से थीं, लेकिन उनकी भक्ति, तेजस्विता और सेवा भावना ने उन्हें महारानी से लोकमाता बना दिया। मात्र आठ वर्ष की उम्र में उनकी भक्ति से प्रभावित होकर राजा मल्हार राव होलकर ने उन्हें अपने पुत्र के लिए वधू के रूप में चुना। पति की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने संपूर्ण मालवा साम्राज्य की जिम्मेदारी संभाली और अपने कुशल शासन से एक नई मिसाल कायम की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्रि जन्म शती प्रसंग: देवी अहिल्या बाई की राजकाज के पत्र मोड़ी लिपि में लिखे जाते थे, अब लुप्त हो रही लिपि
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों की स्थापना की, साड़ी उद्योग जैसे रोजगार शुरू किए और महिला सेना का गठन कर उन्हें आत्मरक्षा के साथ धर्मशास्त्रों का ज्ञान भी दिया। उनकी न्यायप्रियता का उदाहरण देते हुए बागरी ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने ही पुत्र को मृत्यु दंड देने का कठोर निर्णय लिया। उनके कार्यों में मंदिरों, धर्मशालाओं, तालाबों और सड़कों का निर्माण शामिल है, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- त्रि जन्म शताब्दी विशेष: देवी अहिल्या बाई के नाम को लेकर क्या विवाद? रामायण से क्या है नाता

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं चला रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने 30 वर्षों तक मालवा में न्याय और सेवा का राज चलाया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी झलक आज केंद्र सरकार की योजनाओं में देखी जा सकती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुज पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह, जनपद सदस्य पूजा बेगाने, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता व सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

देवी अहिल्याबाई की जीवनगाथा से प्रेरित होकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर मंत्री प्रतिमा बागरी

उमरिया में महिला संगोष्ठी में उपस्थित महिलाएं

 

देवी अहिल्याबाई की जीवनगाथा से प्रेरित होकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर मंत्री प्रतिमा बागरी

उमरिया में महिला संगोष्ठी में उपस्थित महिलाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed