फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   In Umaria, 108 year old Dhurkibai and 87 year old Puniyabai voted from home.

Election 2024: 108 साल की धुरकीबाई ने डाला घर से वोट, नदी पार कर 87 वर्षीय पुनियाबाई के आंगन पहुंचा मतदान दल

Mon, 08 Apr 2024 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:42 PM IST
सार

उमरिया की ग्राम जुड़वानी में 108 साल की वृद्ध महिला धुरकी बाई ने अपने घर से मतदान किया तो वहीं 87 वर्षीय पुनिया बाई ने भी घर से वोट डाला। 

विज्ञापन
In Umaria, 108 year old Dhurkibai and 87 year old Puniyabai voted from home.
उमरिया में 108 साल की महिला ने घर से वोट डाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ऐसे लोगों के घर मतदान कराने पहुंचने लगी है, जिन्होंने घर से मतदान करने हेतु आवेदन किया था। इसके तहत दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाता के घर टीम पहुंच रही है। 
विज्ञापन


शनिवार से शुरू हुए इस अभियान में रविवार को ग्राम जुड़वानी में 108 साल की वृद्ध महिला धुरकी बाई ने अपने घर से मतदान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी धरनेंद्र कुमार जैन सहित मतदान दल के सदस्य मौजूद रहे। बता दें ग्राम जुड़वानी के मतदान केंद्र क्रमांक 164 में 108 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता ने चुनाव आयोग की होम वोटिंग फैसिलिटीज के तहत घर से मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई। धुरकी बाई ने अन्य मतदाताओं से अपील की है कि 19 अप्रैल मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान करें।
विज्ञापन


नदी पार कर पहुंचे मतदान दल के सदस्य
उमारिया जिले में मतदान केंद्र क्रमांक 270 बिछिया के ग्राम छुइली टोला की 87 वर्षीय पुनिया बाई ने भी घर से वोट डाला। पुनिया बाई ने होम वोटिंग के लिए प्रारूप 12 डी में अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। होम वोटिंग की टीम मतदान के लिए नदी को पार कर लगभग 1 किमी की पैदल यात्रा करते हुए उनके घर पहुंची और ईसीआई के निर्देशानुसार डाक मत पत्र द्वारा उनका पुनिया बाई का मतदान सुनिश्चित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed